Please wait
फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic

जोड़ासांको में मुकाबले से बड़ा मुद्दा है इस बार टिकट किसको?

चुनाव से ठीक पहले विधायक विवेक गुप्ता द्वारा अपनी पूरी सैलरी मुख्यमंत्री राहत कोष में दान करने का बढ़ चढ़कर प्रोपगंडा भी विवादों के घेरे में आ गया है

23 Feb 2026

जोड़ासांको में मुकाबले से बड़ा मुद्दा है इस बार टिकट किसको?

कोलकाता। बंगाल विधानसभा चुनाव की आहट करीब आते ही कोलकाता की ऐतिहासिक जोड़ासांको सीट पर सियासी संग्राम तेज हो गया है। मौजूदा विधायक विवेक गुप्ता जहां अपनी पकड़ बनाए रखने के लिए डिजिटल  मोर्चे पर सक्रिय हो गए हैं, वहीं उनके खिलाफ उठते विरोध के स्वर अब गलियारों से निकलकर सोशल मीडिया पर चक्कर काटने लगे हैं। क्षेत्र में चल रहे जोड़ासांको की राय एक, फिर चाहिए विवेक के नारे के जवाब में अब जनता के विवेक की एक ही पुकार, अबकी बार नया उम्मीदवार जैसे स्लोगन ने चुनावी चोसर को दिलचस्प बना दिया है। 
सूत्रों के अनुसार, जोड़ासांको सीट पर इस बार उम्मीदवारी को लेकर खींचतान चरम पर है। केवल विपक्ष ही नहीं, बल्कि पार्टी के भीतर से भी सात कद्दावर नेताओं ने अपनी दावेदारी पेश कर दी है। इनमें एक पूर्व विधायक की सक्रियता ने समीकरणों को और उलझा दिया है। तृणमूल कांग्रेस के भीतर से उठ रही इन आवाजों ने नेतृत्व के सामने चेहरा बदलने या पुराने पर दांव खेलने की बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। दावेदारों में शामिल कृष्ण प्रताप सिंह ने मौजूदा विधायक की सक्रियता पर तंज कसते हुए कहा है कि अब पछतावत होत क्या जब चिडिय़ा चुग गई खेत, जो साफ दर्शाता है कि पार्टी के भीतर असंतोष की जड़ें गहरी हैं। चुनाव से ठीक पहले विधायक विवेक गुप्ता द्वारा अपनी पूरी सैलरी मुख्यमंत्री राहत कोष में दान करने का बढ़ चढ़कर प्रोपगंडा भी विवादों के घेरे में आ गया है। तृणमूल के ही पार्षद महेश शर्मा ने इसे चुनावी स्टंट करार दिया है।  भाजपा पार्षद मीना देवी पुरोहित और विजय ओझा ने इस दावे की जमीनी हकीकत पर सवाल उठाए हैं। वहीं, तृणमूल कांग्रेस के ही एक वर्ग ने उन्हें दर्शन धारी विधायक की संज्ञा देते हुए आरोप लगाया है कि वे केवल प्रचार तक सीमित रहे हैं, जबकि क्षेत्र की जनता वास्तविक विकास कार्य ढूंढ रही है। 
जोड़ासांको की राजनीति में फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही बना हुआ है कि क्या पार्टी नेतृत्व अपने मौजूदा विधायक पर फिर से भरोसा जताएगा या फिर क्षेत्र में व्याप्त असंतोष को देखते हुए किसी नए चेहरे को मौका दिया जाएगा। जिस तरह से एक ओर भाजपा हमलावर है और दूसरी ओर पार्टी के अंदरूनी गुट सक्रिय हैं, उससे स्पष्ट है कि आने वाले दिनों में यह सीट राज्य की सबसे चर्चित हॉट सीटों में से एक होने वाली है।  

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


जोड़ासांको में मुकाबले से बड़ा मुद्दा है इस बार टिकट किसको?
चुनाव से ठीक पहले विधायक विवेक गुप्ता द्वारा अपनी पूरी सैलरी मुख्यमंत्री राहत कोष में दान करने का बढ़ चढ़कर प्रोपगंडा भी विवादों के घेरे में आ गया है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News