Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

भाजपा ने राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान विपक्ष की नारेबाजी को संसद का अपमान बताया

भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं राज्यसभा में सदन के नेता जेपी नड्डा ने पत्रकारों से कहा कि जिस तरह से आज फिर कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के नेताओं ने आदतन संसदीय मर्यादा को तार-तार किया, उसकी जितनी भी निंदा की जाय, कम है।

28 Jan 2026

भाजपा ने राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान विपक्ष की नारेबाजी को संसद का अपमान बताया

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संसद के बजट सत्र के पहले दिन दोनों सदनों के संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अभिभाषण के दौरान विपक्षी सदस्यों की नारेबाजी को संसद की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला बताया।

भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं राज्यसभा में सदन के नेता जेपी नड्डा ने पत्रकारों से कहा कि जिस तरह से आज फिर कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के नेताओं ने आदतन संसदीय मर्यादा को तार-तार किया, उसकी जितनी भी निंदा की जाय, कम है। आज जब राष्ट्रपति संसद के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र में अभिभाषण दे रहीं थी और अपने अभिभाषण में वंदे मातरम का 150वां साल मनाये जाने की बात कर रही थीं, बंगाल की धरती से स्वतंत्रता के उद्घोष और अमर मनीषी बंकिम बाबू के कृतित्व को याद कर नमन कर रहीं थीं तो कांग्रेस और इंडी गठबंधन के अन्य घटक दलों के सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया। ऐसा कर के उन्होंने वन्देमातरम राष्ट्र गीत का अपमान किया।

उन्होंने कहा कि विपक्ष ने ऋषिपुरुष बंकिम बाबू का भी अपमान किया। इस दृश्य को पूरे देश ने देखा है। मुझे समझ में नहीं आता कि वंदे मातरम्, बंकिम बाबू और पश्चिम बंगाल की धरती से कांग्रेस और इंडी गठबंधन को इतनी नफरत क्यों है? आश्चर्य की बात यह है कि तृणमूल कांग्रेस भी विपक्षी हंगामे में साझेदार बन रही थी। इन लोगों ने संसद की गरिमा को जिस तरह ठेस पहुंचाया है। वह अति निंदनीय है। इसकी जितनी भी भर्त्सना की जाए वो कम है। इन लोगो को संसद और देश से माफ़ी मांगनी चाहिए।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भाजपा ने राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान विपक्ष की नारेबाजी क
भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं राज्यसभा में सदन के नेता जेपी नड्डा ने पत्रकारों से कहा कि जिस तरह से आज फिर कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के नेताओं ने आदतन संसदीय म





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News