Please wait
प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic

प्रधानमंत्री मोदी को नाव में घुमाने वाले नाविकों ने सुनाया अनुभव, बोले- सपने जैसा पल, साथ रहने का दिया संदेश

प्रधानमंत्री मोदी को गंगा नदी में नौका विहार कराने वाले नाविक गौरांग बिस्वास ने कहा कि उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा था कि देश के प्रधानमंत्री उनकी नाव पर बैठेंगे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने यात्रा के दौरान अपने कैमरे से स्वयं तस्वीरें लीं और उनके निर्देश पर नाव को गंगा की बीच धारा तक ले जाया गया।

24 Apr 2026

प्रधानमंत्री मोदी को नाव में घुमाने वाले नाविकों ने सुनाया अनुभव, बोले- सपने जैसा पल, साथ रहने का दिया संदेश

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शुक्रवार सुबह हुगली नदी में नौका विहार के दौरान नाव चलाने वाले नाविकों और नाव मालिकों ने इस अनुभव को यादगार और भावुक कर देने वाला क्षण बताया है। उन्होंने कहा कि उन्हें अंतिम समय तक यह जानकारी नहीं थी कि उनकी नाव पर देश के प्रधानमंत्री सवार होने वाले हैं।

प्रधानमंत्री मोदी को गंगा नदी में नौका विहार कराने वाले नाविक गौरांग बिस्वास ने कहा कि उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा था कि देश के प्रधानमंत्री उनकी नाव पर बैठेंगे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने यात्रा के दौरान अपने कैमरे से स्वयं तस्वीरें लीं और उनके निर्देश पर नाव को गंगा की बीच धारा तक ले जाया गया।

गौरांग बिस्वास ने कहा कि प्रधानमंत्री ने केवल एक बार उनका नाम पूछा और शांत भाव से आसपास के दृश्यों का आनंद लेते रहे। उन्होंने कहा कि वह बेहद खुश हैं और यह अनुभव उनके लिए किसी सपने से कम नहीं है।

वहीं, प्रधानमंत्री के दौरे के लिए नाव उपलब्ध कराने वाले नाव मालिक मोहम्मद इफ्तिखार अहमद ने भी पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुबह यहां काम करने वाले एक व्यक्ति ने उनसे सात नावों की मांग की। जब उन्होंने पूछा कि क्या किसी विशेष व्यक्ति के लिए नाव चाहिए, तो उन्हें बताया गया कि कोई बड़ी बात नहीं है।

उन्होंने कहा कि इसके बाद सभी नावों को घाट पर तैयार कर दिया गया। प्रधानमंत्री मोदी के पहुंचने से लगभग पांच मिनट पहले उन्हें बताया गया कि देश के प्रधानमंत्री आने वाले हैं। सुबह की सैर के बाद प्रधानमंत्री घाट पर पहुंचे और उनकी नाव पर सवार हुए। मोहम्मद इफ्तिखार अहमद ने कहा कि प्रधानमंत्री ने नाविकों से बातचीत के दौरान कहा कि सभी लोगों को आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ रहना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल के चुनावी माहौल के बीच प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार सुबह कोलकाता में गंगा नदी तट पहुंचे थे, जहां उन्होंने नौका विहार किया, लोगों से मुलाकात की और मां गंगा के प्रति श्रद्धा व्यक्त की। प्रधानमंत्री के इस दौरे की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


प्रधानमंत्री मोदी को नाव में घुमाने वाले नाविकों ने सुनाया अ
प्रधानमंत्री मोदी को गंगा नदी में नौका विहार कराने वाले नाविक गौरांग बिस्वास ने कहा कि उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा था कि देश के प्रधानमंत्री उनकी नाव पर बैठें





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News