Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

बर्दवान विश्वविद्यालय के पास सड़क पर मिला नवजात का शव

स्थानीय सूत्रों के अनुसार मंगलवार सुबह लोगों को बर्दवान विश्वविद्यालय के बगल वाली सड़क पर एक बैग दिखा। संदेह होने पर जब उन्होंने उसे खोला तो उसमें एक नवजात बच्ची का शव बरामद हुआ।

10 Jun 2025

बर्दवान विश्वविद्यालय के पास सड़क पर मिला नवजात का शव

बर्दवान। बर्दवान विश्वविद्यालय के गोलापबाग परिसर में खाई के बगल में सड़क से मंगलवार को एक नवजात बच्ची का शव बरामद किया गया।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार मंगलवार सुबह लोगों को बर्दवान विश्वविद्यालय के बगल वाली सड़क पर एक बैग दिखा। संदेह होने पर जब उन्होंने उसे खोला तो उसमें एक नवजात बच्ची का शव बरामद हुआ। प्रारंभिक अनुमान है कि नवजात बच्ची दो से तीन दिन की थी। शव बरामद होने के बाद ही पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को बरामद कर अस्पताल भेज दिया। इस घटना के बाद कई सवाल उठने लगे हैं।

स्थानीय लोगों का दावा है कि यह सड़क लंबे समय से खराब है। लैंपपोस्ट टूटे हुए हैं। सूरज ढलते ही सड़क पर अंधेरा छा जाता है। असामाजिक तत्व इसका फायदा उठाते हैं। राहगीरों और स्थानीय निवासियों की मांग है कि लैंपपोस्ट को ठीक करने के साथ ही सीसीटीवी लगाने की व्यवस्था की जाए। लेकिन इस सड़क को कौन ठीक करेगा, इस पर सवाल है। बर्दवान विश्वविद्यालय या नगरपालिका, इस पर असमंजस की स्थिति है।

गौरतलब है कि जब रबी रंजन चटर्जी बीडीए (बर्दवान विकास प्राधिकरण) के अध्यक्ष थे, तब सड़क पर लैंपपोस्ट लगाया गया था। शव वहां कैसे पहुंचा? पुलिस जांच कर रही है। शव वहां कैसे पहुंचा? पुलिस जांच कर रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बर्दवान विश्वविद्यालय के पास सड़क पर मिला नवजात का शव
स्थानीय सूत्रों के अनुसार मंगलवार सुबह लोगों को बर्दवान विश्वविद्यालय के बगल वाली सड़क पर एक बैग दिखा। संदेह होने पर जब उन्होंने उसे खोला तो उसमें एक नवजात बच्च





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News