Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

कोलकाता रेसकोर्स में युवक का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

स्थानीय लोगों के मुताबिक, सुबह-सुबह जब वे वहां से गुजर रहे थे, तब उन्होंने शव को देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

04 Jan 2025

कोलकाता रेसकोर्स में युवक का शव मिला,  पुलिस जांच में जुटी

कोलकाता। शनिवार सुबह कोलकाता के रेसकोर्स इलाके में एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान शमशाद के रूप में हुई है, जो इलाके में अस्थायी कर्मचारी के रूप में काम करता था। शव सड़क किनारे टिन के शेड से गमछे जैसी किसी चीज के सहारे लटका हुआ पाया गया। पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है, लेकिन हत्या की आशंका को भी नकारा नहीं जा सकता। मामले की जांच जारी है।-----

रहस्यमय परिस्थितियों में मिला शव

स्थानीय लोगों के मुताबिक, सुबह-सुबह जब वे वहां से गुजर रहे थे, तब उन्होंने शव को देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में यह संदेह जताया जा रहा है कि युवक ने खुदकुशी कर ली, लेकिन कुछ सवाल खड़े हो रहे हैं।शव जिस स्थिति में मिला, उसे देखकर सवाल उठ रहे हैं कि अगर यह आत्महत्या थी, तो इतने खुले इलाके में किसी ने उसे ऐसा करते क्यों नहीं देखा? क्या कोई उसे मारकर वहां लटका गया?पुलिस के अनुसार, शमशाद काफी समय से बेरोजगार था और आर्थिक संकट से जूझ रहा था। स्थानीय लोगों का भी कहना है कि वह पिछले कुछ दिनों से परेशान दिख रहा था। ऐसे में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि यह स्पष्ट हो सके कि घटना के समय वहां कोई संदिग्ध गतिविधि हुई थी या नहीं।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह सामने आएगी। पुलिस ने कहा है कि जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, हत्या की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कोलकाता रेसकोर्स में युवक का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी
स्थानीय लोगों के मुताबिक, सुबह-सुबह जब वे वहां से गुजर रहे थे, तब उन्होंने शव को देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News