Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

ग्रीन कॉरिडोर कर पोस्टमार्टम के लिये नर्स का शव पहुँचा एम्स

अब सबकी नजरें एम्स कल्याणी में होने वाले पोस्टमार्टम की रिपोर्ट और आगे की जांच पर टिकी हैं

16 Aug 2025

ग्रीन कॉरिडोर कर पोस्टमार्टम के लिये नर्स का शव पहुँचा एम्स

कोलकाता। नंदीग्राम की रहने वाली नर्स दीपाली जाना की रहस्यमयी मौत को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। ट्रेनिंग में शामिल होने के कुछ ही दिनों बाद गुरुवार को सिंगुर के एक निजी नर्सिंग होम से उनकी झूलती लाश बरामद हुई थी। परिवार ने आत्महत्या की आशंका को नकारते हुए मामले में साजिश का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यह सुसाइड नहीं बल्कि हत्या है। 
पुलिस ने इस घटना में नर्सिंग होम के मालिक और दीपाली के प्रेमी को गिरफ्तार किया है। मामले ने तब और तूल पकड़ा जब पोस्टमार्टम को लेकर विवाद शुरू हो गया। शुक्रवार को दीपाली का शव हुगली से कोलकाता लाए जाने पर राजनीतिक दलों भाजपा और सीपीएम बीच शव वाहन के सामने हाथापाई तक हो गई।

मेडिकल कॉलेज के मार्ग के सामने स्थिति रणक्षेत्र में तब्दील हो गयी थी। घँटो के मशक्कत के बाद आखिरकार पुलिस ने स्थिति पर काबू पाया। मृतका का परिवार शुरू से ही यह मांग करता रहा कि पोस्टमार्टम केवल एम्स कल्याणी या कमांड हॉस्पिटल में ही कराया जाए, अन्यत्र नहीं। अंतत: शनिवार सुबह सरकार ने परिवार की मांग मान ली गयी और ग्रीन कॉरिडोर कर शव को कोलकाता मेडिकल कॉलेज से कल्याणी एम्स ले जाया गया। परिजनों ने साफ कहा है कि पोस्टमार्टम के दौरान मजिस्ट्रेट की मौजूदगी और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी अनिवार्य होगी। मृतका के भाई अतनु मंडल ने कहा कि हमने सरकारी ढांचे पर भरोसा किया था। लेकिन कोलकाता में जो हुआ, जिस तरह सिंगुर से जबरन शव खींचकर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, उसके बाद हम भरोसा नहीं रख सकते। इसलिए एम्स या कमांड अस्पताल के अलावा कहीं और पोस्टमार्टम की अनुमति नहीं देंगे।

परिवार ने इस घटना की सीबीआई जांच की भी मांग उठाई है। उनका आरोप है कि स्थानीय स्तर पर निष्पक्ष जांच संभव नहीं है। नंदीग्राम की इस नर्स की मौत ने न सिर्फ परिवार और इलाके में शोक व आक्रोश पैदा किया है, बल्कि राजनीतिक दलों के बीच भी टकराव खड़ा कर दिया है। अब सबकी नजरें एम्स कल्याणी में होने वाले पोस्टमार्टम की रिपोर्ट और आगे की जांच पर टिकी हैं। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ग्रीन कॉरिडोर कर पोस्टमार्टम के लिये नर्स का शव पहुँचा एम्स
अब सबकी नजरें एम्स कल्याणी में होने वाले पोस्टमार्टम की रिपोर्ट और आगे की जांच पर टिकी हैं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News