Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

चीन सीमा तक पहुंच वाला जाेशीमठ -मलारी मार्ग पर बना पुल बहा, चारधाम के मार्ग भी बंद

राज्य के जोशीमठ से लगभग 50 किमी मलारी की ओर सीमावर्ती क्षेत्र को जोड़ने वाला एक मात्र तमक-लौंग पुल कल देर रात बह गया। भारी वर्षा के बाद तमक नाले के बुग्याल क्षेत्र में तमक नाले का जल स्तर बढ़ गया और तेज बहाव की वजह से तमक में बना पुल पूर्ण रूप से बह गया।

31 Aug 2025

 चीन सीमा तक पहुंच वाला जाेशीमठ -मलारी मार्ग पर बना पुल बहा, चारधाम के मार्ग भी बंद

गोपेश्वर। उत्तराखंड के चमोली जिले को चीन सीमा तक पहुंच वाला सड़क मार्ग पर तमक नाला का पुल शनिवार की रात्रि में भारी बारिश के चलते बह गया है। इससे सीमावर्ती इलाकों के 14 गांवों का संपर्क कट गया है। सीमा सड़क संगठन मार्ग पर आवाजाही शुरू करने में जुटा है। चारधाम के मार्ग भी अभी बंद हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के आठ जिलों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

राज्य के जोशीमठ से लगभग 50 किमी मलारी की ओर सीमावर्ती क्षेत्र को जोड़ने वाला एक मात्र तमक-लौंग पुल कल देर रात बह गया। भारी वर्षा के बाद तमक नाले के बुग्याल क्षेत्र में तमक नाले का जल स्तर बढ़ गया और तेज बहाव की वजह से तमक में बना पुल पूर्ण रूप से बह गया। यह एक मात्र पुल था जो चीन बॉर्डर और नीती घाटी के गांवों को जोड़ता है। इस पुल के ध्वस्त हाेने से तमक, जुम्मा, कागा, गरपक, द्रोणागिरी, जेलम, कोषा, मलारी, कैलाशपुर, मेहरागांव, फर्किया गांव, बांपा गांव, गामशाली और नीती मुख्य सड़क से कट गए हैं। इस पुल के बहने से सेना, आईटीबीपी के जवान और बीआरओ सहित कई कंपनियों के लेबर भी प्रवाहित हुए है। क्षेत्र के पूर्व प्रधान पुष्कर सिंह राणा और लक्ष्मण सिंह बुटोला ने बताया कि पुल के बह जाने से लोगों की आवाजाही प्रभावित हो गई है।

वहीं, उत्तरकाशी गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थान धरासू, नेताला, चड़ेथी भटवाड़ी में मलबा व बोल्डर आने से अवरूद्ध हुआ है। बीआरओ मार्ग सुचारू करने में जुटा है। इसके अतिरिक्त हर्षिल और धराली के बीच मार्ग हल्के वाहनों के लिए सुचारु है। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सिलाई बैण्ड के पास, झर्जर गाड जंगलचट्टी, बनास एवं नारदचट्टी में मार्ग अवरूद्ध है। कुमाऊं मंडल में शेर नाला और सूर्या नाला में पानी का अधिक प्रवाह होने से हल्द्वानी - चोरगलिया सितारगंज राज्य मार्ग बाधित है।

कई जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट

देहरादून के मौसम में विज्ञान केंद्र ने आज देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत व ऊधमसिंहनगर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अलकनंदा, गंगा, यमुना, सरयू, गोमती, पिंडर, काली नदी के तटों पर रह रहे लोगों को चेतावनी जारी की गई है। पुलिस लगातार लाउडस्पीकर से लोगों को सतर्क कर रही है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जिलों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं।

इसी बीच चमोली जिला पुलिस ने एक्स पर एक पोस्ट कर बताया कि बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पागलनाला, नंदप्रयाग, भनेरपानी, कमेडा और चटवा पीपल मार्ग अवरुद्ध है। इसी तरह ज्योतिर्मठ–मलारी मार्ग पर तमक नाला में पुल बह जाने से मार्ग यातायात के लिए पूर्णतः अवरुद्ध है। इसके अलावा थराली क्षेत्र में भी कोटदीप में मार्ग अवरुद्ध है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


चीन सीमा तक पहुंच वाला जाेशीमठ -मलारी मार्ग पर बना पुल बहा,
राज्य के जोशीमठ से लगभग 50 किमी मलारी की ओर सीमावर्ती क्षेत्र को जोड़ने वाला एक मात्र तमक-लौंग पुल कल देर रात बह गया। भारी वर्षा के बाद तमक नाले के बुग्याल क्षेत





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News