Please wait
पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic

अभिषेक बनर्जी की भड़काऊ टिप्पणियों के मामले की भी जांच करेगी सीआईडी

पश्चिम बंगाल के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और डायमंड हार्बर से लाेकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी की भड़काऊ टिप्पणियों से जुड़े मामले की जांच अपने हाथ में ले ली है। इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी कर दिया गया है।

12 Jun 2026

अभिषेक बनर्जी की भड़काऊ टिप्पणियों के मामले की भी जांच करेगी सीआईडी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और डायमंड हार्बर से लाेकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी की भड़काऊ टिप्पणियों से जुड़े मामले की जांच अपने हाथ में ले ली है। इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी कर दिया गया है।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच पहले बिधाननगर साइबर अपराध थाना कर रहा था। अब तक की जांच में एकत्र किए गए सभी दस्तावेज, डिजिटल साक्ष्य और केस डायरी सीआईडी को सौंप दी गई है ताकि मामले की विस्तृत जांच की जा सके।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच के दौरान जुटाई गई सामग्री, दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों का हस्तांतरण पूरा कर लिया गया है। सीआईडी अब शिकायत के सभी पहलुओं की जांच करेगी और कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई करेगी।

यह मामला पांच मई को दर्ज की गई एक शिकायत से जुड़ा है। सामाजिक कार्यकर्ता राजीब सरकार ने उत्तर 24 परगना जिले के बागुईआटी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के एक दिन बाद दर्ज कराई गई थी।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया गया है कि अभिषेक बनर्जी ने चुनाव बाद हिंसा और मतगणना प्रक्रिया को लेकर भड़काऊ टिप्पणियां की थीं। यह भी दावा किया है कि बनर्जी की कुछ टिप्पणियां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से संबंधित थीं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले से जुड़े वीडियो क्लिप, सोशल मीडिया लिंक और अन्य डिजिटल सामग्री को सुरक्षित कर लिया गया है। सीआईडी इन सभी साक्ष्यों का परीक्षण कर यह तय करेगी कि आरोपों में कितनी सत्यता है और आगे क्या कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।

मामले की जांच ऐसे समय सीआईडी को सौंपी गई है जब राज्य की राजनीति में चुनाव बाद हिंसा और राजनीतिक बयानबाजी को लेकर लगातार आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। सीआईडी की जांच से मामले के तथ्यों पर अधिक स्पष्टता आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अभिषेक बनर्जी की भड़काऊ टिप्पणियों के मामले की भी जांच करेगी
पश्चिम बंगाल के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और डायमंड हार्बर से लाेकसभा सांसद अभिषेक बनर्ज





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News