Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

कांग्रेस करती है सिर्फ झूठ और विश्वासघात की राजनीति, उसकी सत्ता की किताब में गवर्नेंस का कोई अध्याय ही नहींः प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री ने यह बात कर्नाटक के बेंगलुरु में एक जनसभा में कहा। मोदी ने कहा कि कांग्रेस खुद भी झूठी है और उसकी गारंटियां भी झूठी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कर्नाटक में पिछले तीन वर्षों से जनता की समस्याएं सुलझाने की बजाय सरकार का अधिकतर समय आंतरिक कलह में बीत रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में यह तक तय नहीं हो पाता कि मुख्यमंत्री कितने दिन रहेंगे और किसे मौका मिलेगा।

10 May 2026

कांग्रेस करती है सिर्फ झूठ और विश्वासघात की राजनीति, उसकी सत्ता की किताब में गवर्नेंस का कोई अध्याय ही नहींः प्रधानमंत्री मोदी

बेंगलुरु। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि कांग्रेस सिर्फ झूठ और विश्वासघात की राजनीति करती है। कांग्रेस की सत्ता की किताब में गवर्नेंस का कोई अध्याय ही नहीं है। उन्होंने कहा कि देश की जनता स्थिरता, विकास और राष्ट्रनीति के साथ खड़ी है और इसी कारण भारतीय जनता पार्टी तथा एनडीए को लगातार जनसमर्थन मिल रहा है।

प्रधानमंत्री ने यह बात कर्नाटक के बेंगलुरु में एक जनसभा में कहा। मोदी ने कहा कि कांग्रेस खुद भी झूठी है और उसकी गारंटियां भी झूठी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कर्नाटक में पिछले तीन वर्षों से जनता की समस्याएं सुलझाने की बजाय सरकार का अधिकतर समय आंतरिक कलह में बीत रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में यह तक तय नहीं हो पाता कि मुख्यमंत्री कितने दिन रहेंगे और किसे मौका मिलेगा।

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस को “परजीवी पार्टी” करार देते हुए कहा कि वह अपने सहयोगियों के साथ भी विश्वासघात करती है। उन्होंने तमिलनाडु में कांग्रेस और एम के स्टालिन नीत द्रमुक के संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्षों पुराने गठबंधन के बावजूद कांग्रेस ने सत्ता के लालच में अपने सहयोगी की “पीठ में छुरा घोंपा”।

मोदी ने कहा कि भाजपा सरकारों के लिए लोक कल्याण सर्वोपरि है और उनका मंत्र “सबका साथ, सबका विकास” है। उन्होंने कहा कि भाजपा का मॉडल सुशासन का मॉडल है, इसलिए जनता विभिन्न राज्यों में भाजपा को दूसरी और तीसरी बार सेवा का अवसर दे रही है, जबकि कांग्रेस की राज्य सरकारें दोबारा सत्ता में लौटने में विफल रही हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 12 वर्षों से केंद्र में एनडीए की सरकार है और देश के 21 से अधिक राज्यों में भाजपा या एनडीए की सरकारें विकास के मंत्र के साथ काम कर रही हैं। उन्होंने कांग्रेस पर लोकतांत्रिक संस्थाओं, संवैधानिक प्रक्रियाओं और न्यायपालिका के प्रति घृणा फैलाने का आरोप लगाया। मोदी ने कहा कि कांग्रेस इतनी निराशा में डूब चुकी है कि उसके पास गाली-गलौज और भद्दी भाषा के अलावा कोई एजेंडा नहीं बचा है।

उन्होंने हालिया चुनाव परिणामों का उल्लेख करते हुए कहा कि पुडुचेरी में लगातार दूसरी बार एनडीए सरकार बनी है। असम में तीसरी बार एनडीए को जनादेश मिला है और पश्चिम बंगाल में भाजपा को पहली बार इतना बड़ा समर्थन प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि ये नतीजे देश के युवाओं, महिलाओं, किसानों, गरीबों और मध्यम वर्ग के मूड को दर्शाते हैं तथा यह संदेश देते हैं कि भारत की जनता स्थिरता चाहती है।

मोदी ने कहा कि देश की जनता को “स्पीड चाहिए, स्कैम नहीं”, “सॉल्यूशन चाहिए” और “राष्ट्र नीति वाली राजनीति चाहिए”। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश भाजपा की राष्ट्रनीति के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहा है।

प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल और केरल में भाजपा के विस्तार का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि एक समय बंगाल में भाजपा के केवल तीन विधायक थे, लेकिन आज वहां भाजपा की सरकार है। उन्होंने यह भी कहा कि केरल में भाजपा की ताकत लगातार बढ़ रही है और भविष्य में वहां भी भाजपा-नीत गठबंधन बहुमत का आंकड़ा पार करेगा।

मोदी ने कहा कि 10 मई की तारीख ऐतिहासिक है क्योंकि 1857 में इसी दिन स्वतंत्रता संग्राम की पहली चिंगारी भड़की थी, जिसने आगे चलकर अंग्रेजी शासन की बेड़ियों को तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि शौर्य और सामर्थ्य की यही विरासत देश की सबसे बड़ी ताकत है। प्रधानमंत्री ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली वर्षगांठ का भी उल्लेख किया और कहा कि वह गुजरात के सोमनाथ में मंदिर पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूरे होने के समारोह में शामिल होंगे।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कांग्रेस करती है सिर्फ झूठ और विश्वासघात की राजनीति, उसकी सत
प्रधानमंत्री ने यह बात कर्नाटक के बेंगलुरु में एक जनसभा में कहा। मोदी ने कहा कि कांग्रेस खुद भी झूठी है और उसकी गारंटियां भी झूठी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कर





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News