Please wait
विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic

कांग्रेस ने अपनी नीतियों से राज्य में अवैध घुसपैठ को बढ़ावा दिया : अमित शाह

सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री ने दावा किया कि कांग्रेस सरकार ने ‘अवैध प्रवासी (ट्रिब्यूनल द्वारा निर्धारण) अधिनियम’ (आईएमडीटी) इसलिए बनाया था ताकि असम में घुसपैठियों को बढ़ावा मिल सके।

29 Mar 2026

कांग्रेस ने अपनी नीतियों से राज्य में अवैध घुसपैठ को बढ़ावा दिया : अमित शाह

शोणितपुर (असम)। असम के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शोणितपुर में एक जनसभा के दौरान कांग्रेस पर अपना हमला और तेज कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस पार्टी ने ऐतिहासिक रूप से अपनी नीतियों के जरिए राज्य में अवैध घुसपैठ को बढ़ावा दिया है और अब केंद्र सरकार द्वारा उठाए जा रहे सुधारात्मक कदमों का विरोध कर रही है।

सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री ने दावा किया कि कांग्रेस सरकार ने ‘अवैध प्रवासी (ट्रिब्यूनल द्वारा निर्धारण) अधिनियम’ (आईएमडीटी) इसलिए बनाया था ताकि असम में घुसपैठियों को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने अवैध प्रवासियों की पहचान करने और उन्हें हटाने के केंद्र सरकार के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि यह मुद्दा सरकार के लिए हमेशा से ही एक प्राथमिकता रहा है।

पूरे देश में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान का ज़िक्र करते हुए कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर इस प्रक्रिया का विरोध करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस तरह के विरोध से अवैध घुसपैठ के मुद्दे पर कांग्रेस के रुख को लेकर कई सवाल खड़े होते हैं।

असम कांग्रेस के नेता और लाेकसभा सांसद गौरव गोगोई को निशाने पर लेते हुए अमित शाह ने उन्हें चुनौती दी कि वे राज्य की जनता के सामने अपना रुख स्पष्ट करें। कहा कि अगर गौरव गोगोई यहां आते हैं, तो उनसे पूछिए कि वे एसआईआर का विरोध क्यों कर रहे हैं। उन्हें यह साफ करना चाहिए कि वे घुसपैठियों के साथ खड़े हैं या उनके खिलाफ।

उल्लेखनीय है कि, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने असम दौरे की शुरुआत में शनिवार शाम को गुवाहाटी में एक भव्य रोड शो किया था, जिसमें लाखों की संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। आज भी शाह नलबाड़ी समेत अन्य चुनावी कार्यक्रमों में हिस्सा लेने वाले हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कांग्रेस ने अपनी नीतियों से राज्य में अवैध घुसपैठ को बढ़ावा
सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री ने दावा किया कि कांग्रेस सरकार ने ‘अवैध प्रवासी (ट्रिब्यूनल द्वारा निर्धारण) अधिनियम’ (आईएमडीटी) इसलिए बनाया था ताकि





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News