Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस ने टीवीके काे दिया सशर्त समर्थन

कांग्रेस ने इस गठबंधन में किसी भी सांप्रदायिक ताकत और संविधान में विश्वास न करने वाली ताकत काे शामिल नहीं किया जाएगा।

06 May 2026

तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस ने टीवीके काे दिया सशर्त समर्थन

चेन्नई। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के परिणामाें के बाद त्रिशंकु स्थिति बनने पर राज्य में सरकार गठन के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) ने सी. विजय के नेतृत्व वाली तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) को सशर्त अपना पूर्ण समर्थन देने की घाेषणा की है।

कांग्रेस ने इस गठबंधन में किसी भी सांप्रदायिक ताकत और संविधान में विश्वास न करने वाली ताकत काे शामिल नहीं किया जाएगा।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के तमिलनाडु प्रभारी गिरिश चोडंकर ने बुधवार काे एक बयान जारी कर अपनी पार्टी की स्थिति स्पष्ट कर दी है।

उन्हाेंने कहा है कि तमिलनाडु के लोगों खासकर युवाओं ने एक धर्मनिरपेक्ष, प्रगतिशील और कल्याणकारी सरकार के पक्ष में स्पष्ट जनादेश दिया है। इस जनादेश का सम्मान करते हुए टीवीके के नेतृत्व में नई सरकार के गठन का समर्थन करना संवैधानिक जिम्मेदारी है।

उन्हाेंने कहा कि कांग्रेस ने तमिलनाडु में टीवीके को सरकार बनाने के लिए पूर्ण समर्थन देने का फैसला किया है, लेकिन एक महत्वपूर्ण शर्त रखी है—ऐसी किसी भी सांप्रदायिक ताकत को इस गठबंधन में शामिल नहीं किया जाएगा, जो भारतीय संविधान में विश्वास नहीं रखती हो। उन्हाेंने कहा

कि इस गठबंधन का उद्देश्य के. कामराज के स्वर्णिम शासन को फिर से स्थापित करना, ईवी रामासामी पेरियार के सामाजिक न्याय के सिद्धांतों और डॉ. बीआर आंबेडकर के संवैधानिक मूल्यों को आगे बढ़ाना है। उन्हाेंने यह भी कहा कि यह गठबंधन केवल सरकार गठन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि स्थानीय निकाय, लोकसभा और राज्यसभा चुनावों में भी एक महत्वपूर्ण राजनीतिक समझौते के रूप में जारी रहेगा। उन्हाेंने कहा कि

राहुल गांधी और सी. विजय ने मिलकर तमिलनाडु के लोगों के जनादेश का सम्मान करते हुए उनकी अपेक्षाओं को पूरा करने का संकल्प लिया है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस ने टीवीके काे दिया
कांग्रेस ने इस गठबंधन में किसी भी सांप्रदायिक ताकत और संविधान में विश्वास न करने वाली ताकत काे शामिल नहीं किया जाएगा।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News