Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

कांग्रेस ने वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज को फिर से चालू करने की मांग की

कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य एवं जम्मू-कश्मीर के प्रभारी सैयद नसीर हुसैन ने शनिवार को यहां पार्टी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में पूछा कि सरकार बताए किए वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज में किसकी शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई करने से पहले कॉलेज को कोई समय क्यों नहीं दिया गया?

17 Jan 2026

कांग्रेस ने वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज को फिर से चालू करने की मांग की

नई दिल्ली। कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में स्थित श्री माता वैष्णो देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एक्सीलेंस को फिर से चालू किए जाने की मांग की है।

कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य एवं जम्मू-कश्मीर के प्रभारी सैयद नसीर हुसैन ने शनिवार को यहां पार्टी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में पूछा कि सरकार बताए किए वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज में किसकी शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई करने से पहले कॉलेज को कोई समय क्यों नहीं दिया गया?

उन्होंने कहा कि सरकार कोई कार्रवाई करने से पहले तहकीकात कर सकती थी। बिना किसी जांच और विधि अनुसार तरीका अपनाए बिना यह कार्रवाई क्यों की गई? सरकार ने सितंबर में जब छात्रों को दाखिला दिया था, उसी समय जांच क्यों नहीं की? सरकार अब शिक्षा के क्षेत्र में भी सांप्रदायिकता फैला रही है।

उन्होंने कहा कि जो भी इस सांप्रदायीकरण का विरोध करता है, उसे देशद्रोही कहा जाता है। देश में जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय जैसे बड़े संस्थानों की फंडिंग सरकार ने कम कर दी। सरकार एक खास सोच को बढ़ावा दे रही है। हमारी मांग है कि इसे तुरंत चालू किया जाए।

उल्लेखनीय है कि वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज में इस शैक्षणिक सत्र में कॉलेज के 50 में से 42 एक ही धर्म के छात्रों को दाखिला दिए जाने के बाद मामला गरमा गया था। इसके बाद राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने 6 जनवरी को गंभीर खामियों का हवाला देते हुए इस मेडिकल कॉलेज को दी गई एमबीबीएस कोर्स संचालित करने की अनुमति रद्द कर दी थी।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कांग्रेस ने वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज को फिर से चालू करने की
कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य एवं जम्मू-कश्मीर के प्रभारी सैयद नसीर हुसैन ने शनिवार को यहां पार्टी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में पूछा कि सरकार बताए किए वैष्णो दे





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News