Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

प्रधानमंत्री के खिलाफ कांग्रेस के नारे को लेकर संसद के दोनों सदन में हंगामा

राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अपमान का मुद्दा उठाया। नड्डा ने सोनिया गांधी से माफी मांगने की मांग भी की।

15 Dec 2025

प्रधानमंत्री के खिलाफ कांग्रेस के नारे को लेकर संसद के दोनों सदन में हंगामा

नई दिल्ली। रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की रैली के दौरान की गई नारेबाजी को लेकर संसद के दोनों सदन में सोमवार को कार्यवाही शुरू होने के बाद जमकर हंगामा हुआ। हंगामे के कारण दोनों सदनों की कार्यवाही को 12 बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी। राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अपमान का मुद्दा उठाया। नड्डा ने सोनिया गांधी से माफी मांगने की मांग भी की।

सदन के नेता जे.पी. नड्डा ने कहा कि कल कांग्रेस की रैली में “मोदी, तेरी कब्र खुदेगी, आज नहीं तो कल खुदेगी” जैसे नारे लगाए गए। उन्होंने कहा कि इससे कांग्रेस की सोच और मानवता का स्तर गिरता है। प्रधानमंत्री के खिलाफ इस तरह की बातें कहना और उनकी मौत की मांग करना बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और सोनिया गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस ने देश में राजनीति का स्तर बेहद गिरा दिया है।

विपक्षी सदस्यों ने विरोध जताया। एक सदस्य ने चिल्लाकर कहा कि संसद में कुछ नहीं हुआ। वही, लोकसभा में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि कल रैली में पूरा पार्टी नेतृत्व कार्यक्रम में मौजूद था। उसी दौरान प्रधानमंत्री मोदी की कब्र खोदे जाने जैसे नारे लगाए गए। इससे अधिक शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण घटना इस देश के लिए नहीं हो सकती। जब रिजिजू ने माफी मांगने की बात कही, तो सदन में मौजूद अन्य सांसद-मंत्री भी उनके समर्थन में बोलते दिखे। अर्जुन राम मेघवाल, खेल मंत्री मनसुख मांडविया समेत तमाम भाजपा सांसदों ने एकस्वर में कांग्रेस से माफी मांगने की मांग की।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


प्रधानमंत्री के खिलाफ कांग्रेस के नारे को लेकर संसद के दोनों
राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अपमान का मुद्दा उठाया। नड्डा ने सोनिया गांधी से माफी मांगने की मांग भी की।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News