Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

मनरेगा पर कांग्रेस 22 जनवरी को राजधानी दिल्ली में करेगी संवाद कार्यक्रम

कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने बुधवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मनरेगा लोगों को अधिकार के रूप में मिला है, लेकिन भाजपा सरकार ने इस अधिकार को छीना है। कांग्रेस इसका विरोध कर रही है और इसकी बहाली के लिए देशव्यापी आंदोलन चला रही है। जिन लोगों ने मनरेगा में काम किया है, उनके अनुभव और विचारों को सामने लाने के लिए यह संवाद कार्यक्रम रखा गया है।

21 Jan 2026

मनरेगा पर कांग्रेस 22 जनवरी को राजधानी दिल्ली में करेगी संवाद कार्यक्रम

नई दिल्ली। कांग्रेस गुरुवार 22 जनवरी को दिल्ली के जवाहर भवन में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना (मनरेगा) पर एक राष्ट्रीय संवाद का आयोजन करेगी। इस कार्यक्रम में देश के करीब 25 राज्यों से 400 से अधिक मनरेगा श्रमिक और कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे।

कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने बुधवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मनरेगा लोगों को अधिकार के रूप में मिला है, लेकिन भाजपा सरकार ने इस अधिकार को छीना है। कांग्रेस इसका विरोध कर रही है और इसकी बहाली के लिए देशव्यापी आंदोलन चला रही है। जिन लोगों ने मनरेगा में काम किया है, उनके अनुभव और विचारों को सामने लाने के लिए यह संवाद कार्यक्रम रखा गया है।

संदीप दीक्षित ने कहा कि इस कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी भी मौजूद रहेंगे। इस बैठक के जरिए पूरे देश में मनरेगा को लेकर चल रहे आंदोलन की दिशा और रणनीति तय की जाएगी। खास बात यह है कि अलग-अलग राज्यों से आए कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र की मिट्टी साथ लाएंगे। इन मिट्टियों को मिलाकर जवाहर भवन परिसर में एक पौधा लगाया जाएगा, जिसे मनरेगा और मजदूरों के संघर्ष का प्रतीक माना जा रहा है।

उन्होंने कहा कि बैठक में इस बात पर भी चर्चा होगी कि मनरेगा का नाम और स्वरूप कैसे बदला गया, इसके पीछे की मंशा क्या है और आगे आंदोलन को किस तरह तेज किया जाए। मोदी सरकार इस पूरी प्रक्रिया को नष्ट कर रही है और भाजपा द्वारा लाए गए नए कानून का विरोध जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि कोविड काल में मनरेगा करोड़ों लोगों के लिए संजीवनी साबित हुआ था। इस योजना ने गांवों में सड़कें, स्कूल, पंचायत भवन, तालाब और जल संरक्षण के साधन बनाने में अहम भूमिका निभाई है। संवाद कार्यक्रम में वे लोग भी शामिल होंगे जिन्होंने मनरेगा के जरिए अपने गांवों में विकास कार्य किए और देश निर्माण में योगदान दिया।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मनरेगा पर कांग्रेस 22 जनवरी को राजधानी दिल्ली में करेगी संवा
कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने बुधवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मनरेगा लोगों को अधिकार के रूप में मिला है, लेकिन भाजपा सरकार ने इ





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News