Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

कांग्रेस ने महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा में पेपर लीक जैसे मुद्दों को मोदी सरकार की नाकामी बताया

कांग्रेस अनुसंधान विभाग के अध्यक्ष राजीव गौड़ा ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सरकार दावा करती है कि भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है, जबकि हकीकत यह है कि भारत चौथी से खिसककर छठी अर्थव्यवस्था बन गया है।

09 Jun 2026

कांग्रेस ने महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा में पेपर लीक जैसे मुद्दों को मोदी सरकार की नाकामी बताया

नई दिल्ली। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के शपथ ग्रहण की वर्षगांठ पर उज्ज्वला योजना के तहत सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्या घटाने, महंगाई, अर्थ व्यवस्था, बेरोजगारी, पेपर लीक और किसानों की आत्महत्या जैसे तमाम मुद्दों को लेकर सवाल उठाए । कांग्रेस अनुसंधान विभाग के अध्यक्ष राजीव गौड़ा ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सरकार दावा करती है कि भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है, जबकि हकीकत यह है कि भारत चौथी से खिसककर छठी अर्थव्यवस्था बन गया है। रुपये की कमजोरी सरकार की आर्थिक प्रबंधन की असफलता का प्रमाण है। निवेशक भारत से दूर जा रहे हैं और महंगाई लगातार बढ़ रही है।

गौड़ा ने आगे कहा कि मोदी सरकार ने उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को दिए जाने वाले सिलेंडरों की संख्या 9 से घटाकर 4 कर दी है। दस साल पहले महिलाओं को सुरक्षित और स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराने का वादा किया गया था और प्रति लाभार्थी 12 सिलेंडर देने की घोषणा की गई थी। पिछले वर्ष इसे घटाकर नौ किया गया और अब चार कर दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार के वादे केवल प्रचार तक सीमित हैं और वास्तविकता में जनता को कोई राहत नहीं मिल रही।

कांग्रेस के अनुसंधान एवं निगरानी विभाग के प्रभारी अमिताभ दुबे ने कहा कि साल 2014 से अब तक घरेलू गैस (एलपीजी) की कीमत 123 प्रतिशत, पेट्रोल की कीमत 44 प्रतिशत और डीजल की कीमत 73 प्रतिशत बढ़ चुकी है। दूध और दालों के दाम भी क्रमशः 71 और 84 प्रतिशत बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने रोजगार, एमएसएमई, किसानों और शिक्षा व्यवस्था को लेकर बड़े‑बड़े वादे किए थे, लेकिन सच्चाई यह है कि चार में से एक स्नातक बेरोजगार है, शहरी युवाओं की बेरोजगारी दर 18.4 प्रतिशत है, पिछले वर्ष 40 हजार सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग बंद हो गए और हर घंटे एक किसान आत्महत्या कर रहा है।

उन्होंने दावा किया कि शिक्षा व्यवस्था के आधुनिकीकरण के दावे के बावजूद अब तक 89 पेपर लीक और 48 पुनः परीक्षा हो चुकी हैं। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से तत्काल इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी और रेलवे के दावों के बावजूद देश में लोग गर्मी, प्रदूषण और अव्यवस्थित परिवहन से जूझ रहे हैं। एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार रेलवे ट्रैक पर 22,413 लोगों की मौत हुई हैं और 2024‑25 में 31 बड़ी रेल दुर्घटनाएं हुई हैं। केवल दो प्रतिशत ट्रैक पर ही कवच सुरक्षा प्रणाली लागू है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कांग्रेस ने महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा में पेपर लीक जैसे मुद्
कांग्रेस अनुसंधान विभाग के अध्यक्ष राजीव गौड़ा ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सरकार दावा करती है कि भारत दुनिया की तीसरी सबसे





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News