Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

सीपी, डीएम और सीएपीएफ के जवानों ने संयुक्त रुप से इलाके का दौरा किया

इस दौरान अधिकारियों ने क्षेत्र का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आम मतदाताओं से सीधे बातचीत किया।

16 Apr 2026

सीपी, डीएम और सीएपीएफ के जवानों ने संयुक्त रुप से इलाके का दौरा किया

आसनसोल। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को जिला दंडाधिकारी (डीएम), पुलिस आयुक्त (सीपी) तथा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के इंस्पेक्टर ने संयुक्त रूप से आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के अपर चेलीडंगाल इलाके का दौरा किया। इस दौरान अधिकारियों ने क्षेत्र का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आम मतदाताओं से सीधे बातचीत किया।

निरीक्षण के दौरान डीएम और सीपी ने स्थानीय लोगों से बातचीत करते हुए उन्हें भयमुक्त होकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया। अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार सभी मतदाताओं को सुरक्षित और निष्पक्ष माहौल में मतदान करने का पूरा अधिकार है और प्रशासन इसको सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि किसी भी प्रकार के दबाव, डर या प्रलोभन से दूर रहकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

संयुक्त टीम ने इसके बाद उत्तर थाना क्षेत्र का भी दौरा किया, जहां उन्होंने स्थानीय निवासियों के साथ बैठक कर चुनाव से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। मतदाताओं को जागरूक करते हुए कहा कि अगर मतदान के दौरान किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है या कोई असामाजिक तत्व बाधा डालने की कोशिश करता है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। इसके लिए टोल फ्री नंबर की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जिस पर संपर्क कर तत्काल सहायता प्राप्त की जा सकती है।

प्रशासनिक अधिकारियों ने यह भी कहा कि पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और सीएपीएफ के जवान लगातार गश्त कर रहे हैं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। इस संयुक्त दौरे का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं के बीच विश्वास कायम करना और उन्हें यह आश्वस्त करना है कि वे बिना किसी भय के अपने नजदीकी मतदान केंद्र पर जाकर मतदान करें।

स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन के इस प्रयास की सराहना की और भरोसा जताया कि इस बार वे पूरी स्वतंत्रता और सुरक्षा के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन का यह कदम बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सीपी, डीएम और सीएपीएफ के जवानों ने संयुक्त रुप से इलाके का द
इस दौरान अधिकारियों ने क्षेत्र का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आम मतदाताओं से सीधे बातचीत किया।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News