Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

प्रदेश की बेटियों को अब किसी से डरने की आवश्यकता नहीं है : योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार आधी आबादी की सुरक्षा, गरिमा, आत्मनिर्भरता के प्रति दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले महिलाओं के साथ अपराध आम बात थी। आज प्रदेश में बेटियां सुरक्षित हैं। स्पष्ट नीति और साफ नीयत से यह संभव हुआ है।

08 Mar 2026

प्रदेश की बेटियों को अब किसी से डरने की आवश्यकता नहीं है : योगी आदित्यनाथ

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेश की नारी शक्ति को पत्र लिख कर उनके योगदान का महत्व बताया है। उन्होंने कहा कि सशक्त समाज निर्माण में महिलाओं की अहम भूमिका है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार आधी आबादी की सुरक्षा, गरिमा, आत्मनिर्भरता के प्रति दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले महिलाओं के साथ अपराध आम बात थी। आज प्रदेश में बेटियां सुरक्षित हैं। स्पष्ट नीति और साफ नीयत से यह संभव हुआ है।

योगी ने नारी शक्ति को सम्बोधित पत्र में लिखा कि मिशन शक्ति, एंटी रोमियो अभियानों ने अपराधियों के मन में डर पैदा किया। जहां बेटियां सुरक्षित और सम्मानित होती हैं, वहां समाज सतत प्रगति करता है। आज छात्राओं के ड्रॉपआउट रेट, मातृ मृत्यु दर, शिशु मृत्यु दर में अभूतपूर्व आई गिरावट आई है। शिक्षा से रोजगार तक बेटियों को समान अवसर मिल रहा है। यूपी की नारी शक्ति आज स्वावलंबन का नया अध्याय रच रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बीसी सखी, लक्ष्मी दीदी, ड्रोन दीदी, स्वास्थ्य सखी, सूर्य सखी परिवार के साथ प्रदेश को सशक्त कर रही हैं।नारी का सम्मान समस्त समाज के लिए सर्वोपरि हो। मां एवं मातृभूमि स्वर्ग से भी बढ़कर है।

मुख्यमंत्री ने अपनी पाती में लिखा है कि प्रदेश की बेटियों को किसी से डरने की आवश्यकता नहीं है। सरकार बेटियों के सपनों की उड़ान को पंख दे रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


प्रदेश की बेटियों को अब किसी से डरने की आवश्यकता नहीं है : य
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार आधी आबादी की सुरक्षा, गरिमा, आत्मनिर्भरता के प्रति दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले महिलाओं के साथ अपरा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News