Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

मप्र के सीधी में हुए भीषण सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर नौ हुई

मृतकों में पांच महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

10 Mar 2025

मप्र के सीधी में हुए भीषण सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर नौ हुई

सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी जिले में सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार-सोमवार की दरमियानी रात हुए भीषण सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। यहां पनी पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार टैंकर और जीप के बीच सीधी भिड़ंत हो गई। इस हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में 13 लोग घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। घायलों में सात को गंभीर हालत में रीवा मेडिकल अस्पताल में रेफर किया गया है। मृतकों में पांच महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

कोतवाली थाना प्रभारी पुष्पेंद्र मिश्रा ने बताया कि राजमणि साहू अपनी बेटी का मुंडन संस्कार कराने के लिए तूफान जीप मैहर के ग्राम झोखों जा रहे थे। उनके परिवार के साथ ससुराल पक्ष के लोग भी थे। जीप में कुल 21 लोग सवार थे। सीधी में पेट्रोल पंप के पास रात करीब ढाई बजे सीधी से बहरी की ओर आ रहे तेज रफ्तार टैंकर ने जीप को सामने से टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने घायलों को जीप से निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

डीएसपी गायत्री तिवारी ने बताया कि हादसे में आठ लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हुई थी, जबकि एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति ने सोमवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में आठ की पहचान कुंजलाल साहू (32 वर्ष) पुत्र लखपत साहू, एतवरिया साहू (48 वर्ष) पत्नी राजमन साहू, गंगा साहू (60) पुत्र सहदेव साहू, एतवरिया साहू (50) पत्नी दीनदयाल साहू, सुखरजुआ (34) पत्नी श्यामलाल साहू, फूलकली साहू (50) पत्नी तीरथ साहू, सुशीला साहू (40) पत्नी लालमन साहू और शिवकुमार साहू (28) पुत्र राजमणि साहू के रूप में हुई है, जबकि एक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। सभी मृतक सीधी जिले के ग्राम पड़रिया और देवरी के रहने वाले थे।

वहीं, घायलों में ज्योति साहू (8) पुत्री संतोष साहू निवासी मिटिहनी थाना बहरी, संध्या साहू (7) पुत्री कुंजलाल साहू निवासी मिटिहनी, ममता साहू (30) पत्नी कुंजलाल साहू निवासी मिटिहनी थाना बहरी, संतोष साहू (30) पुत्र राजमणि साहू निवासी मिटिहनी थाना बहरी, शिवम साहू (8) पुत्र संतोष साहू निवासी मिटिहनी थाना बहरी, सुरेंद्र साहू (12) पुत्र संतोष साहू निवासी मिटिहनी, शिवनारायण साहू (23) पुत्र राजमणि साहू निवासी मिटिहनी, आरती साहू (23) पत्नी शिवनारायण साहू निवासी मिटिहनी थाना बहरी, सरस्वती साहू (7) पुत्री शिवशंकर साहू निवासी मिटिहनी थाना बहरी, नीरज साहू (28) पुत्र रामेश्वर साहू निवासी मिटिहनी थाना बहरी, सौरव साहू (3) पुत्र शिवशंकर साहू निवासी देवरी थाना बहरी, शिवशंकर साहू (32) पुत्र दीनदयाल साहू निवासी देवरी थाना बहरी, जीप चालक प्रदीप साहू (30) पुत्र राममिलन साहू निवासी पराई कर्थुआ थाना चितरंगी जिला सिंगरौली शामिल है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि सीधी जिले अंतर्गत उपनी गांव के समीप देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में मैहर माता के दर्शन करने जा रहे यात्री वाहन और ट्रक की भयानक टक्कर में आठ यात्रियों की असामयिक दर्दनाक मृत्यु का अत्यंत ही दुःखद समाचार मिला है। मेरी गहरी शोक संवेदनाएं सभी शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। देर रात जिला एवं पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय नागरिकों की मदद से घायलों के इलाज का इंतजाम किया, साथ ही गंभीर घायल यात्रियों को रीवा रेफर किया गया है। सड़क दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि, गंभीर घायलों को एक-एक लाख रुपये एवं सामान्य घायलों को 50-50 हजार रुपये की राशि स्वीकृत करने के निर्देश दिए हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मप्र के सीधी में हुए भीषण सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ
मृतकों में पांच महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News