Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

न्यायाधीश की अनुपस्थिति में नहीं सुनाया जा सका फैसला, पार्थ चटर्जी की जमानत पर अब 17 अप्रैल को होगा निर्णय

सीबीआई केवल पार्थ की जमानत का विरोध कर रही है और इसे जांच के लिए खतरा बता रही है

11 Apr 2025

न्यायाधीश की अनुपस्थिति में नहीं सुनाया जा सका फैसला, पार्थ चटर्जी की जमानत पर अब 17 अप्रैल को होगा निर्णय

कोलकाता, 11 अप्रैल (हि. स.)। पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी की सीबीआई केस में जमानत याचिका पर शुक्रवार को फैसला सुनाया जाना था, लेकिन न्यायाधीश की अनुपस्थिति के चलते फैसला टाल दिया गया। अब इस मामले में अदालत 17 अप्रैल को अपना निर्णय सुना सकती है।
सीबीआई की विशेष अदालत में जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी हो चुकी है। एजेंसी ने यह दावा किया है कि प्राथमिक शिक्षक भर्ती घोटाले की साजिश में पार्थ चटर्जी ही मुख्य सूत्रधार थे और उनके कार्यकाल में यह अनियमितताएं हुईं। सीबीआई का यह भी कहना है कि पार्थ के तत्कालीन ओएसडी ने उनके खिलाफ गोपनीय बयान दर्ज करवाया है। इसी आधार पर एजेंसी ने दलील दी है कि यदि पार्थ को अभी जमानत दी जाती है तो जांच प्रभावित हो सकती है।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को जिस दिन फैसला आना था, उसी दिन न्यायाधीश स्वास्थ्य कारणों से अदालत नहीं आ सके, जिसके कारण फैसला स्थगित करना पड़ा।
पार्थ चटर्जी के वकील बिप्लब गोस्वामी ने दलील दी थी कि उनके मुवक्किल का ओएमआर शीट घोटाले से कोई संबंध नहीं है और सीबीआई द्वारा दाखिल आरोपपत्र में भी इस बाबत कोई आरोप नहीं लगाया गया है। वकील ने यह भी कहा कि लंबी अवधि तक हिरासत में रखने के बावजूद पार्थ से इस मामले में पूछताछ नहीं की गई, जबकि अन्य कई आरोपितों को अल्पकालिक हिरासत के बाद जमानत मिल चुकी है। इसी आधार पर उन्होंने किसी भी शर्त पर पार्थ की जमानत मांगी थी।
पार्थ चटर्जी को सबसे पहले 2022 में शिक्षक भर्ती घोटाले में गिरफ्तार किया गया था। बाद में सीबीआई ने उन्हें प्राथमिक शिक्षक भर्ती घोटाले में भी 2023 के अक्टूबर महीने में गिरफ्तार किया। प्रवर्तन निदेशालय की ओर से दर्ज मामले में उन्हें पहले ही जमानत मिल चुकी है, लेकिन सीबीआई का मामला अब भी जारी है। एजेंसी द्वारा दाखिल चार्जशीट में कुल 11 आरोपितों के नाम हैं, जिनमें से आठ को पहले ही जमानत मिल चुकी है। सीबीआई केवल पार्थ की जमानत का विरोध कर रही है और इसे जांच के लिए खतरा बता रही है।
अब 17 अप्रैल को अदालत यह तय करेगी कि पार्थ चटर्जी को जमानत मिलेगी या उन्हें और हिरासत में रहना होगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पार्थ चटर्जी की जमानत पर अब 17 अप्रैल को होगा निर्णय
सीबीआई केवल पार्थ की जमानत का विरोध कर रही है और इसे जांच के लिए खतरा बता रही है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News