Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic

निर्वाचन आयोग ने बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले ईवीएम जांच काे नियुक्त किए पांच नोडल अधिकारी

आयोग ने साफ किया है कि सभी अधिकारी दूसरे राज्यों से लिए गए हैं, ताकि पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी बनी रहे।

15 Dec 2025

निर्वाचन आयोग ने बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले ईवीएम जांच काे नियुक्त किए पांच नोडल अधिकारी

कोलकाता। निर्वाचन आयोग ने अगले साल होने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तैयारी के तहत इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की पहली स्तर की जांच के लिए पांच नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है। आयोग ने साफ किया है कि सभी अधिकारी दूसरे राज्यों से लिए गए हैं, ताकि पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी बनी रहे।

आयोग के बयान के अनुसार, ये सभी अधिकारी ईवीएम की पहली स्तर की जांच के दौरान अलग-अलग केंद्रों पर पर्यवेक्षक की भूमिका निभाएंगे। ये अधिकारी हैं- अरुणाचल प्रदेश की उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी शानिया कायेम मिजे, महाराष्ट्र के उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी योगेश गोसावी, मेघालय के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी पीके बोरो, मिजोरम की संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी एथेल रोथांगपुई और चुनाव आयोग के अवर सचिव कनिष्क कुमार।

आयोग ने बताया कि अब मतदान के समय मशीन पर हर उम्मीदवार की तस्वीर भी दिखाई देगी।

गौरतलब है कि, 2021 के विधानसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में करीब 80 हजार से ज्यादा मतदान केंद्र थे। चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि नए मतदाताओं के पंजीकरण और पुनरीक्षण के बाद मतदान केंद्रों की संख्या में 10 हजार से ज्यादा की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


निर्वाचन आयोग ने बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले ईवीएम जांच काे
आयोग ने साफ किया है कि सभी अधिकारी दूसरे राज्यों से लिए गए हैं, ताकि पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी बनी रहे।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News