Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

चुनाव आयोग अबतक 5 राष्ट्रीय और 17 राज्य स्तरीय दलों से कर चुका है मुलाकात

चुनाव आयोग के अनुसार पिछले छह महीनों में चुनाव आयोग ने राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के साथ रचनात्मक संवाद की लंबे समय से महसूस की जा रही आवश्यकता को पूरा करने की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं।

25 Aug 2025

चुनाव आयोग अबतक 5 राष्ट्रीय और 17 राज्य स्तरीय दलों से कर चुका है मुलाकात

नई दिल्ली। चुनाव आयोग इस साल मई से लेकर अबतक मान्यता प्राप्त 5 राष्ट्रीय दल और 17 राज्य स्तरीय दलों से मुलाकात कर चुका है। ये संवाद राजनीतिक दलों को अपने विचार सीधे आयोग तक पहुंचाने का अवसर देते हैं। आयोग ने कहा कि शेष दलों से बातचीत की प्रक्रिया जारी है।

चुनाव आयोग के अनुसार पिछले छह महीनों में चुनाव आयोग ने राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के साथ रचनात्मक संवाद की लंबे समय से महसूस की जा रही आवश्यकता को पूरा करने की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं। आयोग ने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ संरचित ढंग से कई दौर की बैठकें आयोजित कीं, ताकि उनके सुझाव और चिंताएं प्रत्यक्ष रूप से सुनी जा सकें।

मार्च 2025 में आयोजित मुख्य निर्वाचन अधिकारियों के सम्मेलन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार तथा चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी की उपस्थिति में इस पहल की रूपरेखा तय की गई थी। इसके बाद पूरे देश में 4,719 बैठकें आयोजित हुईं, जिनमें 40 बैठकें सीईओ, 800 बैठकें जिला निर्वाचन अधिकारियों और 3,879 बैठकें निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों द्वारा की गईं। इन संवादों में लगभग 28 हजार प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

आयोग का कहना है कि यह नई पहल आयोग की उस दृष्टि को मजबूत करती है जिसके अंतर्गत सभी हितधारकों को शामिल करते हुए पारदर्शी, समावेशी और सशक्त निर्वाचन प्रक्रिया विकसित करना है। पूर्व की पद्धति के विपरीत अब ये संवाद केवल राजनीतिक दलों के आग्रह पर नहीं, बल्कि आयोग की पहल पर भी आयोजित हो रहे हैं। इस कदम से चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और विश्वास और अधिक सुदृढ़ होने की संभावना है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


चुनाव आयोग अबतक 5 राष्ट्रीय और 17 राज्य स्तरीय दलों से कर चु
चुनाव आयोग के अनुसार पिछले छह महीनों में चुनाव आयोग ने राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के साथ रचनात्मक संवाद की लंबे समय से महसूस की जा रही आवश्यकता को





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News