Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बंगाल में भाजपा के लिए असली काम कर रहा है चुनाव आयोग : अभिषेक बनर्जी

सांसद अभिषेक बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट पर आरोप लगाया कि चुनाव आयोग बंगाल में भाजपा के लिए असली काम कर रहा है। उन्होंने लिखा कि यदि कोई यह मानता है कि नरेंद्र मोदी, अमित शाह या योगी आदित्यनाथ बंगाल में भाजपा के ट्रंप कार्ड हैं, तो यह गलत है। उनके अनुसार, पर्दे के पीछे से वास्तविक भूमिका चुनाव आयोग निभा रहा है और भाजपा के निर्देशों के अनुसार काम कर रहा है।

16 Apr 2026

बंगाल में भाजपा के लिए असली काम कर रहा है चुनाव आयोग : अभिषेक बनर्जी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की घोषणा के बाद राज्य में सियासी घमासान तेज हो गया है। चुनाव प्रचार और रोड शो के बीच तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व लाेकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला है।

सांसद अभिषेक बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट पर आरोप लगाया कि चुनाव आयोग बंगाल में भाजपा के लिए असली काम कर रहा है। उन्होंने लिखा कि यदि कोई यह मानता है कि नरेंद्र मोदी, अमित शाह या योगी आदित्यनाथ बंगाल में भाजपा के ट्रंप कार्ड हैं, तो यह गलत है। उनके अनुसार, पर्दे के पीछे से वास्तविक भूमिका चुनाव आयोग निभा रहा है और भाजपा के निर्देशों के अनुसार काम कर रहा है।

उन्होंने यह भी दावा किया कि भाजपा आदेश देती है और चुनाव आयोग उसे मानने के लिए बाध्य रहता है। कहा कि चुनावी माहौल में उनके परिवार और तृणमूल कांग्रेस से जुड़े लोगों को निशाना बनाया जा रहा है।

इसी बीच केंद्र सरकार ने बंगाल में सुरक्षा व्यवस्था के तहत बड़ी संख्या में केंद्रीय बलों की तैनाती की है। करीब 2550 कंपनियों की तैनाती को लेकर भी राजनीतिक बहस तेज हो गई है। अभिषेक बनर्जी ने इस पर सवाल उठाते हुए कहा कि इन बलों की अधिक जरूरत अन्य राज्यों में है, लेकिन उन्हें बंगाल में लगाया जा रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को डराने और दबाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन चुनाव परिणाम के बाद स्थिति बदल जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग आज उनके कार्यकर्ताओं को रोकने या धमकाने की कोशिश कर रहे हैं, वे परिणाम के बाद राज्य में नहीं दिखेंगे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बंगाल में भाजपा के लिए असली काम कर रहा है चुनाव आयोग : अभिषे
सांसद अभिषेक बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट पर आरोप लगाया कि चुनाव आयोग बंगाल में भाजपा के लिए असली काम कर रहा है। उन्होंने लिखा कि यदि कोई यह म





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News