Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

मतदान केंद्र स्थापित करने के लिए चुनाव आयोग खुद करेगा आवासीय परिसरों की पहचान

राज्य प्रशासन की ओर से तय समय पर सूची उपलब्ध न कराए जाने के बाद अब चुनाव आयोग ने यह जिम्मेदारी खुद संभालने का निर्णय लिया है। आयोग अब अपने स्वतंत्र तंत्र के जरिए बहुमंजिला आवासीय परिसरों की पहचान करेगा, जहां मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे।

01 Jan 2026

मतदान केंद्र स्थापित करने के लिए चुनाव आयोग खुद करेगा आवासीय परिसरों की पहचान

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले मतदान केंद्रों को लेकर चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य प्रशासन की ओर से तय समय पर सूची उपलब्ध न कराए जाने के बाद अब चुनाव आयोग ने यह जिम्मेदारी खुद संभालने का निर्णय लिया है। आयोग अब अपने स्वतंत्र तंत्र के जरिए बहुमंजिला आवासीय परिसरों की पहचान करेगा, जहां मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से जुड़े सूत्रों के मुताबिक जिलाधिकारियों और जिला निर्वाचन अधिकारियों को ऐसे आवासीय परिसरों की पहचान करने का निर्देश दिया गया था, जहां कम से कम 300 मतदाता रहते हों। लेकिन लगातार दो बार समय सीमा दिए जाने के बावजूद यह सूची आयोग को नहीं सौंपी जा सकी। 31 दिसंबर अंतिम तारीख थी, इसके बाद भी कई जिलों से जानकारी नहीं पहुंची। इसी के चलते चुनाव आयोग ने प्रशासन पर निर्भर न रहने का फैसला किया है।

सूत्रों ने बताया कि आयोग जल्द ही इस पूरी प्रक्रिया को लेकर विस्तृत योजना जारी करेगा। आयोग यह भी तय करेगा कि किन परिसरों में मतदान केंद्र बनाए जाएंगे और वहां व्यवस्थाएं कैसे की जाएंगी।

चुनाव आयोग ने यह भी साफ किया है कि यदि किसी आवासीय परिसर का मालिकाना संगठन या समिति परिसर के भीतर मतदान केंद्र बनाने की अनुमति नहीं देती है, तो आयोग नजदीकी स्थान पर अस्थायी मतदान केंद्र बनाएगा। ऐसे अस्थायी केंद्र इस तरह चुने जाएंगे कि आसपास स्थित एक से अधिक आवासीय परिसरों के मतदाता वहां आसानी से मतदान कर सकें।

आयोग की मौजूदा योजना के अनुसार, आवासीय परिसरों के भीतर मतदान केंद्र मुख्य रूप से कोलकाता, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना और हावड़ा जिलों के शहरी इलाकों में बनाए जाएंगे। इसके अलावा पश्चिम बर्दवान जिले के औद्योगिक शहर आसनसोल और दुर्गापुर तथा दार्जिलिंग जिले के सिलीगुड़ी में भी ऐसे मतदान केंद्र प्रस्तावित हैं।

इसी बीच बुधवार को तृणमूल कांग्रेस के सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर पार्टी की आपत्तियां रखीं। बैठक के दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने स्पष्ट कर दिया कि आवासीय परिसरों के भीतर मतदान केंद्र बनाने के फैसले से आयोग पीछे नहीं हटेगा।

चुनाव आयोग के इस रुख के बाद साफ है कि शहरी इलाकों में रहने वाले मतदाताओं को मतदान की सुविधा उनके घरों के और करीब लाने की तैयारी की जा रही है, ताकि मतदान प्रतिशत बढ़ाया जा सके और चुनाव प्रक्रिया को अधिक सुगम बनाया जा सके।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मतदान केंद्र स्थापित करने के लिए चुनाव आयोग खुद करेगा आवासीय
राज्य प्रशासन की ओर से तय समय पर सूची उपलब्ध न कराए जाने के बाद अब चुनाव आयोग ने यह जिम्मेदारी खुद संभालने का निर्णय लिया है। आयोग अब अपने स्वतंत्र तंत्र के जर





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News