Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चुनाव आयोग की टीम दो दिवसीय दौरे पर पटना पहुंची

बैठक में शामिल होने के लिए भाजपा, जदयू, राजद, कांग्रेस समेत प्रमुख दलों को आमंत्रित किया गया है। मुकेश सहनी की वीआईपी, उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा और जीतनराम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को निमंत्रण नहीं भेजा गया है।

04 Oct 2025

बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चुनाव आयोग की टीम दो दिवसीय दौरे पर पटना पहुंची

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव-2025 की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयुक्त विवेक जोशी और एस.एस. संधू की टीम अपने दो दिवसीय दौरे (4 और 5 अक्टूबर) पर पटना पहुंच गई है। इसी दौरान वे राजनीतिक दलों के साथ बैठक करेंगे।

बैठक में शामिल होने के लिए भाजपा, जदयू, राजद, कांग्रेस समेत प्रमुख दलों को आमंत्रित किया गया है। मुकेश सहनी की वीआईपी, उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा और जीतनराम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को निमंत्रण नहीं भेजा गया है।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त की अध्यक्षता में भारत निर्वाचन आयोग की टीम आज सबसे पहले विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेगी और उनके सुझाव एवं अपेक्षाओं पर चर्चा करेगी।

इसके बाद निर्वाचन आयोग की टीम बिहार के सभी प्रमंडलीय आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, उप महा निरीक्षक, सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करेगी। जिसमें निर्वाचन की प्रशासनिक और विधि व्यवस्था संबंधी तैयारियां की समीक्षा की जाएगी।

05 अक्टूबर को निर्वाचन आयोग की टीम नोडल अधिकारियों के साथ बैठक करेगी। जिसमें चुनाव के दौरान निष्पक्ष का और परिदृश्य का सुनिश्चित करने हेतु तैयारी की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही मुख्य निर्वाचन आयुक्त एवं निर्वाचन आयोग के सदस्यों की राज्य पुलिस नोडल अधिकारी एवं केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के नोडल अधिकारी के साथ बैठक होगी।

05 अक्टूबर को पटना में मुख्य निर्वाचन आयुक्त एवं आयोग की टीम दोपहर 2 बजे पत्रकार वार्ता करेगी। जिसमें विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर दिशा-निर्देश की जानकारी दी जाएगी। भारत निर्वाचन आयोग की टीम की समीक्षा यात्रा का उद्देश्य बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 को स्वतंत्र निष्पक्ष शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न करना मुख्य उद्देश्य है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चुनाव आयोग की टीम
बैठक में शामिल होने के लिए भाजपा, जदयू, राजद, कांग्रेस समेत प्रमुख दलों को आमंत्रित किया गया है। मुकेश सहनी की वीआईपी, उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा औ





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News