Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

बांग्ला बाड़ी परियोजना के लाभार्थियों की पात्रता की होगी जांच

सरकारी निर्देश के अनुसार जिन परिवारों के नाम पहले से अस्थायी सूची में शामिल हैं, उनके दस्तावेज, आवास की स्थिति, आय तथा जमीन संबंधी जानकारी की जांच की जाएगी। जिन लाभार्थियों के पास पक्का मकान है या जो योजना की शर्तों को पूरा नहीं करते, उन्हें सूची से हटाया जा सकता है। वहीं वास्तविक जरूरतमंद परिवारों को अंतिम सूची में शामिल किया जाएगा।

26 May 2026

बांग्ला बाड़ी परियोजना के लाभार्थियों की पात्रता की होगी जांच

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार की ग्रामीण आवास योजना “बांग्ला बाड़ी” के तहत लाभार्थियों की पात्रता जांच प्रक्रिया को लेकर नया नोटिफिकेशन जारी किया गया है। पंचायत एंड रुलर डवलेपमेंट विभाग के स्पेशल सेक्रेटरी ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के अनुसार विभिन्न जिलों में लाभार्थियों की सूची का सत्यापन, पात्र एवं अपात्र लोगों की जांच तथा स्थायी प्रतीक्षा सूची का पुनरीक्षण किया जा रहा है।

सरकारी निर्देश के अनुसार जिन परिवारों के नाम पहले से अस्थायी सूची में शामिल हैं, उनके दस्तावेज, आवास की स्थिति, आय तथा जमीन संबंधी जानकारी की जांच की जाएगी। जिन लाभार्थियों के पास पक्का मकान है या जो योजना की शर्तों को पूरा नहीं करते, उन्हें सूची से हटाया जा सकता है। वहीं वास्तविक जरूरतमंद परिवारों को अंतिम सूची में शामिल किया जाएगा।

योजना के तहत मुख्य रूप से आर्थिक रूप से कमजोर परिवार, कच्चे मकान में रहने वाले लोग तथा राज्य के स्थायी निवासी पात्र माने जाएंगे। जिला प्रशासन एवं पंचायत स्तर पर सर्वे और फिजिकल वेरिफिकेशन का कार्य शुरू कर दिया गया है।

सरकार की ओर से लाभार्थियों से अपील की गई है कि वे आधार कार्ड, राशन कार्ड, वोटर आईडी, बैंक खाता और जमीन से जुड़े दस्तावेज तैयार रखें ताकि जांच प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो। पात्रता जांच पूरी होने के बाद अंतिम लाभार्थी सूची प्रकाशित की जाएगी।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बांग्ला बाड़ी परियोजना के लाभार्थियों की पात्रता की होगी जां
सरकारी निर्देश के अनुसार जिन परिवारों के नाम पहले से अस्थायी सूची में शामिल हैं, उनके दस्तावेज, आवास की स्थिति, आय तथा जमीन संबंधी जानकारी की जांच की जाएगी। जिन





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News