Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

'धुरंधर' धमाकेदार का ट्रेलर रिलीज

करीब 3 मिनट 25 सेकेंड लंबे ट्रेलर में रणवीर सिंह पहले से कहीं ज्यादा खतरनाक और शक्तिशाली अवतार में नजर आ रहे हैं। वह फिल्म में 'हमजा/जसकीरत सिंह रंगी' के किरदार में दिखाई देंगे, जो इस बार लियारी के 'किंग' के रूप में दुश्मनों से भिड़ते दिखते हैं। निर्देशक आदित्य धर ने ट्रेलर में हॉलीवुड स्तर के दमदार एक्शन सीक्वेंस पेश किए हैं।

07 Mar 2026

'धुरंधर' धमाकेदार का ट्रेलर रिलीज

रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। साल 2025 में आई धुरंधर की जबरदस्त सफलता के बाद दर्शक इसके सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। पहली फिल्म ने दुनियाभर में 1,300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया था।

करीब 3 मिनट 25 सेकेंड लंबे ट्रेलर में रणवीर सिंह पहले से कहीं ज्यादा खतरनाक और शक्तिशाली अवतार में नजर आ रहे हैं। वह फिल्म में 'हमजा/जसकीरत सिंह रंगी' के किरदार में दिखाई देंगे, जो इस बार लियारी के 'किंग' के रूप में दुश्मनों से भिड़ते दिखते हैं। निर्देशक आदित्य धर ने ट्रेलर में हॉलीवुड स्तर के दमदार एक्शन सीक्वेंस पेश किए हैं।

फिल्म में आर माधवन और संजय दत्त भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे, जिनका संजीदा अभिनय कहानी में गहराई जोड़ता दिखाई देता है। ट्रेलर का बैकग्राउंड म्यूजिक भी बेहद प्रभावशाली है, जो एक्शन और सस्पेंस को और रोमांचक बना देता है।

ट्रेलर में रणवीर की 'हमजा अली मजारी' के रूप में दमदार वापसी दिखाई गई है। कहानी में संकेत मिलता है कि वह अब 'रहमान डकैत' की विरासत को आगे बढ़ाते हुए लियारी के नए 'शेर-ए-बलूच' के रूप में उभरता है। इस बार उसका किरदार पहले से ज्यादा क्रूर और विनाशकारी नजर आता है।

पहले से ज्यादा भव्य होगा सीक्वल

पहली फिल्म की ऐतिहासिक सफलता के बाद निर्देशक आदित्य धर अब 'धुरंधर' के स्पाय यूनिवर्स को और बड़ा बनाने की तैयारी में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीक्वल का कैनवास पहले भाग से कहीं ज्यादा भव्य और बड़े पैमाने पर तैयार किया गया है। फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

फिल्म में होगा खास 'सेलिब्रेशन सॉन्ग'

फिल्म में रणवीर सिंह पर एक खास 'सेलिब्रेशन सॉन्ग' भी फिल्माया गया है। यह गाना पारंपरिक बॉलीवुड डांस से अलग होगा और कहानी के एक महत्वपूर्ण मोड़ का जश्न मनाता नजर आएगा। दिलचस्प बात यह है कि इसकी शूटिंग लद्दाख के उसी सेट पर हुई है, जहां पहले भाग में अक्षय खन्ना का लोकप्रिय गाना 'FA9LA' फिल्माया गया था।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


'धुरंधर' धमाकेदार का ट्रेलर रिलीज
करीब 3 मिनट 25 सेकेंड लंबे ट्रेलर में रणवीर सिंह पहले से कहीं ज्यादा खतरनाक और शक्तिशाली अवतार में नजर आ रहे हैं। वह फिल्म में 'हमजा/जसकीरत सिंह रंगी' के किरदार





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News