Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

वर्षों से प्रयागराज के लोगों की दबी हुई भावनाओं को नई दिशा मिलीः आदित्यनाथ

140 करोड़ आबादी में 50 करोड़ के करीब लोगों ने प्रयागराज में आस्था की डुबकी लगायी है। प्रयागराज में टू लेन को सिक्स लेन से जोड़ने का प्रयास डबल ​इंजन की सरकार ने किया है।

14 Feb 2025

वर्षों से प्रयागराज के लोगों की दबी हुई भावनाओं को नई दिशा मिलीः आदित्यनाथ

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रयागराज में जहां महाकुम्भ हो रहा है, वह डिफेंस की भूमि है। बीते आठ वर्षो में कुम्भ के जो आयोजन हुए हैं, वह आसानी से हुए हैं। स्वतंत्र भारत में 1947 से 2017 तक प्रयागराज में जहां श्रद्धालु नहीं पहुंच पाता था, वहां भी श्रद्धालु अब दर्शन करने प्रयागराज में पहुंच रहे हैं। वर्षों से प्रयागराज के लोगों की दबी हुई भावनाओं एवं श्रद्धा को नई दिशा मिली है। 140 करोड़ आबादी में 50 करोड़ के करीब लोगों ने प्रयागराज में आस्था की डुबकी लगायी है। प्रयागराज में टू लेन को सिक्स लेन से जोड़ने का प्रयास डबल ​इंजन की सरकार ने किया है।

लखनऊ में विकास नगर के मिनी स्टेडियम में आयोजित 440 करोड़ के दो फ्लाईओवरों के लोकार्पण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश की राजधानी को राजधानी के अनुरूप अत्याधुनिक बनाने और अटल जी के सपने को पूरा करने के लिए मंत्री नितिन गडकरी का स्वागत करता हूं। आज लखनऊ को एक हजार कऱोड़ से अधिक की परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास का कार्य दोनों केन्द्रीय ​मंत्रियों के कर कमलों से पूरा हुआ है। दोनों केन्द्रीय मंत्रियों का दिल से स्वागत करता हूं। नये भारत का नया उत्तर प्रदेश, इसका अंदाजा इसी से लगा सकते है कि प्रयागराज में महाकुम्भ चल रहा है। 13 जनवरी से महाकुम्भ चल रहा है और अभी 14 फरवरी है, एक माह में संगम में डुबकी लगाकर भारतवासी एक भारत श्रेष्ठ भारत का संदेश देकर गये हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनाथ सिंह का आभारी हूं, न कि लखनऊ बल्कि उत्तर प्रदेश के विकास के लिए आपने अपना मार्गदर्शन हमें दिया है। डिफेंस कॉरिडोर को देने का कार्य आपने दिया है। कैपिटल के स्तर पर लखनऊ का विकास हो, ग्रीन कारिडोर का कार्य है, इंटरनेशनल कनविन्शन सेंटर हो या फिर इंटरनेशनल एयरपोर्ट जैसे कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। यहां की जनसुविधा को लेकर रक्षामंत्री का मार्गदर्शन प्राप्त होता है। लखनऊ अब अटल जी की भावनाओं के तहत आगे बढ़ रहा है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


वर्षों से प्रयागराज के लोगों की दबी हुई भावनाओं को नई दिशा म
140 करोड़ आबादी में 50 करोड़ के करीब लोगों ने प्रयागराज में आस्था की डुबकी लगायी है। प्रयागराज में टू लेन को सिक्स लेन से जोड़ने का प्रयास डबल ​इंजन की सरकार ने





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News