Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic

ममता के करीबियों के बीच ही रही है सत्ता, जमीन, रंगदारी और अवैध धन लूटने की लड़ाई : सुजन चक्रवर्ती

तृणमूल नेता दुलाल उर्फ बाबला सरकार की हत्या मामले में तृणमूल नेता नरेंद्रनाथ तिवारी की गिरफ्तारी के बाद ममता सरकार पर विपक्ष आक्रामक हो गया

08 Jan 2025

ममता के करीबियों के बीच ही रही है सत्ता, जमीन, रंगदारी और अवैध धन लूटने की लड़ाई : सुजन चक्रवर्ती

तृणमूल नेता दुलाल उर्फ बाबला सरकार की हत्या मामले में तृणमूल नेता नरेंद्रनाथ तिवारी की गिरफ्तारी के बाद ममता सरकार पर विपक्ष आक्रामक हो गया है। बुधवार को सीपीएम नेता सुजन चक्रवर्ती ने कहा कि ममता के करीबियों के बीच सत्ता, जमीन, रंगदारी और अवैध धन लूटने की लड़ाई चल रही है जिसके परिणाम स्वरूप ये हत्याएं हो रहीं हैं।

सुजन चक्रवर्ती ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा, ''मालदा में तृणमूल के पुराने नेता बबला सरकार हत्या मामले में ममता के करीबी तृणमूल नेता को गिरफ्तार किया गया है। यह लड़ाई मुख्यमंत्री के करीबी लोगों के बीच सत्ता, जमीन, रंगदारी और अवैध धन लूट के लिए है। मुख्यमंत्री ने एसपी, डीएम को सार्वजनिक रूप से अयोग्य कहा था। क्या अब माननीया (मुख्यमंत्री) सार्वजनिक रूप से क्षमा मांगेगी?

उल्लेखनीय है कि मालदह में तृणमूल नेता बबला (दुलाल) सरकार की हत्या के आरोप में पुलिस ने स्थानीय तृणमूल अध्यक्ष नरेंद्रनाथ तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। मालदह के पुलिस अधीक्षक ने एक प्रेस बयान में कहा, "मंगलवार को रात भर पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। स्वपन शर्मा नाम के एक अन्य तृणमूल नेता को भी गिरफ्तार किया गया है।" पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस घटना में गिरफ्तार अन्य पांच लोगों के बयान के आधार पर नरेंद्रनाथ को गिरफ्तार किया गया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ममता के करीबियों के बीच ही रही है सत्ता
तृणमूल नेता दुलाल उर्फ बाबला सरकार की हत्या मामले में तृणमूल नेता नरेंद्रनाथ तिवारी की गिरफ्तारी के बाद ममता सरकार पर विपक्ष आक्रामक हो गया





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News