Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

पहलगाम हमले की छाया में घिरी फिल्म 'अबीर गुलाल', बढ़ी बहिष्कार की आवाजें

पहले से ही विवादों में घिरी 'अबीर गुलाल' अब एक बार फिर लोगों के निशाने पर है। सोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना है कि इस संवेदनशील समय में पाकिस्तानी कलाकारों को बॉलीवुड फिल्मों में शामिल करना उचित नहीं है।

23 Apr 2025

पहलगाम हमले की छाया में घिरी फिल्म 'अबीर गुलाल', बढ़ी बहिष्कार की आवाजें

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देशभर में गम और गुस्से का माहौल है। इसी बीच सोशल मीडिया पर फिल्म ‘अबीर गुलाल’ को लेकर विरोध तेज हो गया है। कई यूजर्स फिल्म का बहिष्कार करने की मांग कर रहे हैं। दरअसल, इस फिल्म में पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान और बॉलीवुड अभिनेत्री वाणी कपूर प्रमुख भूमिकाओं में हैं। दोनों फिल्म में रोमांटिक किरदार निभा रहे हैं। पहले से ही विवादों में घिरी 'अबीर गुलाल' अब एक बार फिर लोगों के निशाने पर है। सोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना है कि इस संवेदनशील समय में पाकिस्तानी कलाकारों को बॉलीवुड फिल्मों में शामिल करना उचित नहीं है।

फिल्म ‘अबीर गुलाल’ का निर्देशन आरती एस. बागड़ी कर रही हैं और यह एक रोमांटिक कॉमेडी है, जो 9 मई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है। रिलीज से पहले ही यह फिल्म विवादों में घिर गई है। दरअसल, हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक वर्ग ने फिल्म 'अबीर गुलाल' के बहिष्कार की मांग शुरू कर दी है। फिल्म में फवाद खान और वाणी कपूर की जोड़ी को लेकर विरोध जताया जा रहा है, खासकर फवाद के पाकिस्तानी होने को लेकर लोगों में नाराज़गी देखी जा रही है।

कई यूजर्स ने फिल्म की रिलीज को लेकर अपनी आपत्ति जाहिर की है। एक यूजर ने लिखा, "भारत के किसी भी सिनेमाघर में 'अबीर गुलाल' की रिलीज की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।" वहीं, दूसरे ने कहा, "क्या हम अब भी पाकिस्तानी अभिनेता वाली फिल्म 'अबीर गुलाल' को रिलीज करने की इजाजत देंगे?" एक अन्य यूजर ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "क्या भारतीय सिनेमा अब भी पाकिस्तानी कलाकारों के पक्ष में खड़ा है?" इन प्रतिक्रियाओं से साफ है कि पहलगाम हमले के बाद फिल्म को लेकर जनता का गुस्सा सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पहलगाम हमले की छाया में घिरी फिल्म 'अबीर गुलाल', बढ़ी बहिष्क
पहले से ही विवादों में घिरी 'अबीर गुलाल' अब एक बार फिर लोगों के निशाने पर है। सोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना है कि इस संवेदनशील समय में पाकिस्तानी कलाकारों को ब





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News