Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

फिल्म 'रेड 2' बनी हिट मशीन, बॉक्स ऑफिस पर कर रही राज

अजय देवगन इन दिनों अपनी हालिया रिलीज़ 'रेड 2' की सफलता का लुत्फ उठा रहे हैं

21 May 2025

फिल्म 'रेड 2' बनी हिट मशीन, बॉक्स ऑफिस पर कर रही राज

अजय देवगन इन दिनों अपनी हालिया रिलीज़ 'रेड 2' की सफलता का लुत्फ उठा रहे हैं। यह फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी और तब से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। रिलीज के 20 दिन बाद भी फिल्म की बाॅक्स आफिस पर पकड़ मजबूत बनी हुई है। हालांकि वीकडेज में इसकी कमाई में थोड़ी गिरावट जरूर देखने को मिली, लेकिन तीसरे मंगलवार को 'रेड 2' ने फिर से रफ्तार पकड़ ली। फिल्म ने अपने 20वें दिन पर बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है।

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, 'रेड 2' ने अपनी रिलीज के 20वें दिन, यानी तीसरे मंगलवार को 2.15 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस प्रदर्शन के साथ फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 153.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। वहीं, दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 203.8 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर लिया है। राज कुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अजय देवगन के साथ वाणी कपूर और रितेश देशमुख भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आए हैं।

पिछले दो हफ्तों से सिनेमाघरों में कोई नई हिंदी फिल्म रिलीज नहीं हुई है, जिसका सीधा फायदा 'रेड 2' को मिला। इसी वजह से फिल्म की कमाई में स्थिरता बनी रही। हालांकि अब, 23 मई को राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म 'भूल चूक माफ' रिलीज होने जा रही है, जो 'रेड 2' की कमाई पर असर डाल सकती है। इसके अलावा, सुनील शेट्टी की 'केसरी वीर' और श्रेयस तलपड़े की 'कपकपी' भी इसी दिन सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं। ऐसे में 'रेड 2' को बॉक्स ऑफिस पर नई प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


फिल्म 'रेड 2' बनी हिट मशीन, बॉक्स ऑफिस पर कर रही राज
अजय देवगन इन दिनों अपनी हालिया रिलीज़ 'रेड 2' की सफलता का लुत्फ उठा रहे हैं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News