Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'रेड-2' का जलवा बरकरार, वीकेंड पर कमाई में और उछाल आया

इसके विपरीत वीकेंड पर फिल्म की कमाई में और उछाल आया है, जो अजय देवगन की स्टार पावर और फिल्म की मजबूत कहानी का प्रमाण है।

19 May 2025

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'रेड-2' का जलवा बरकरार, वीकेंड पर कमाई में और उछाल आया

इन दिनों अजय देवगन की 'रेड-2' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। एक मई को रिलीज हुई इस फिल्म का जादू तीसरे हफ्ते में भी बरकरार है और दर्शकों के बीच इसकी पकड़ कमजोर नहीं हुई है। कई विश्लेषकों का मानना था कि टॉम क्रूज की 'मिशन इम्पॉसिबल 8' की रिलीज से 'रेड-2' की रफ्तार थम सकती है, मगर ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला। इसके विपरीत वीकेंड पर फिल्म की कमाई में और उछाल आया है, जो अजय देवगन की स्टार पावर और फिल्म की मजबूत कहानी का प्रमाण है।

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार 'रेड-2' ने रिलीज के 18वें दिन, यानी तीसरे रविवार को 5.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 149 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। फिल्म की सफलता सिर्फ देश तक सीमित नहीं है, बल्कि 'रेड-2' की गूंज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सुनाई दे रही है। महज 48 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 194 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है।

'रेड-2' का निर्देशन राज कुमार गुप्ता ने किया है, जबकि इसके निर्माता भूषण कुमार हैं। फिल्म में अजय देवगन के साथ वाणी कपूर नजर आई हैं, जो उनकी पत्नी की भूमिका निभा रही हैं। रितेश देशमुख ने फिल्म में दादा भाई का अहम किरदार निभाया है। इसके अलावा रजत कपूर, सौरभ शुक्ला, सुप्रिया पाठक और अमित सियाल जैसे मंझे हुए कलाकारों ने भी फिल्म में दमदार अभिनय से दर्शकों को प्रभावित किया है। यह फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई 'रेड' का सीक्वल है, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर उपलब्ध है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'रेड-2' का जलवा बरकरार, वीकेंड पर कमाई म
इसके विपरीत वीकेंड पर फिल्म की कमाई में और उछाल आया है, जो अजय देवगन की स्टार पावर और फिल्म की मजबूत कहानी का प्रमाण है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News