Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

सौ करोड़ के क्लब में शामिल हुई फिल्म 'रेड 2'

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, 'रेड 2' ने अपनी रिलीज़ के दूसरे शुक्रवार यानी 9वें दिन 100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री ले ली है। फिल्म ने 8वें दिन 5.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, जबकि 9वें दिन यानी शुक्रवार को 5.16 करोड़ रुपये की कमाई की।

10 May 2025

सौ करोड़ के क्लब में शामिल हुई फिल्म 'रेड 2'

अजय देवगन बीते कुछ समय से अपनी फिल्म 'रेड 2' को लेकर लगातार चर्चा में हैं। यह फिल्म रिलीज़ के पहले ही दिन से सिनेमाघरों में दर्शकों का दिल जीत रही है। 'रेड 2' के साथ साउथ की दो फिल्में 'हिट 3' और 'रेट्रो' भी रिलीज़ हुई थीं, लेकिन अजय देवगन की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बाज़ी मारते हुए बाकी दोनों फिल्मों को पीछे छोड़ दिया। अब 'रेड 2' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है।

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, 'रेड 2' ने अपनी रिलीज़ के दूसरे शुक्रवार यानी 9वें दिन 100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री ले ली है। फिल्म ने 8वें दिन 5.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, जबकि 9वें दिन यानी शुक्रवार को 5.16 करोड़ रुपये की कमाई की। इस प्रदर्शन के साथ फिल्म की घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल कमाई अब 100.94 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है। फिल्म की यह रफ्तार देखकर साफ है कि 'रेड 2' आने वाले दिनों में और भी नए रिकॉर्ड बना सकती है।

'रेड 2' का निर्देशन राजकुमार गुप्ता ने किया है और फिल्म में अजय देवगन, रितेश देशमुख, अमित सियाल, वाणी कपूर और सौरभ शुक्ला जैसे प्रतिभाशाली कलाकार नजर आ रहे हैं। महज 48 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अपनी लागत से दोगुना से भी ज्यादा कमाई कर ली है।

वहीं, वैश्विक स्तर पर 'रेड 2' का कुल कलेक्शन अब तक करीब 130 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सिनेमाघरों के बाद यह ब्लॉकबस्टर फिल्म जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर भी स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सौ करोड़ के क्लब में शामिल हुई फिल्म 'रेड 2'
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, 'रेड 2' ने अपनी रिलीज़ के दूसरे शुक्रवार यानी 9वें दिन 100 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री ले ली है। फिल्म ने 8वें दिन 5





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News