Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'रेड 2' शानदार प्रदर्शन जारी, रविवार को तगड़ी कमाई की

'रेड 2', वर्ष 2018 में आई फिल्म 'रेड' का सीक्वल है, जिसका निर्देशन राज कुमार गुप्ता ने किया है।

05 May 2025

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'रेड 2' शानदार प्रदर्शन जारी, रविवार को तगड़ी कमाई की

बॉलीवुड स्टार अजय देवगन और रितेश देशमुख की फिल्म 'रेड 2' को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। 'रेड 2' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कारोबार किया है। अब फिल्म के चौथे दिन की कमाई सामने आ गयी है।

'रेड 2', वर्ष 2018 में आई फिल्म 'रेड' का सीक्वल है, जिसका निर्देशन राज कुमार गुप्ता ने किया है। 'रेड 2' की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर संजय दत्त की 'भूतनी', साउथ की फिल्में 'हिट 3' और 'रेट्रो' के साथ-साथ हॉलीवुड फिल्म 'थंडरबोल्ट्स' से भी हुई। हालांकि, फिल्म ने फिर भी मजबूत शुरुआत की और 4 दिनों में अच्छी कमाई की।

'रेड 2' ने रिलीज के पहले दिन 19.25 करोड़ रुपये कमाए। अगले दिन इसने 12 करोड़ रुपये कमाए। तीसरे दिन फिल्म ने 18 करोड़ का कलेक्शन किया। चौथे दिन यानि रविवार को फिल्म की कमाई तीनों दिनों से ज्यादा बढ़ गई। सैकनिल्क की शुरुआती ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने रविवार को 21.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह 4 दिनों में 'रेड 2' का कुल कलेक्शन 70.75 करोड़ रुपये हो गया है।

फिल्म में अजय देवगन, रितेश देशमुख, वाणी कपूर, सौरभ शुक्ला मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में अजय देवगन आयकर अधिकारी अमय पटनायक की भूमिका में नजर आ रहे हैं। रितेश देशमुख खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'रेड 2' शानदार प्रदर्शन जारी, रविवार को
'रेड 2', वर्ष 2018 में आई फिल्म 'रेड' का सीक्वल है, जिसका निर्देशन राज कुमार गुप्ता ने किया है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News