Please wait
प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic

फिल्म स्काई फोर्स ने एक हफ्ते में कमाए 98.55 करोड़

वीर पहारिया ने बॉलीवुड में फिल्म 'स्काई फोर्स' से डेब्यू किया है। वीर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं। फिल्म 'स्काई फोर्स' की कहानी वर्ष 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान पाकिस्तान के सरगोधा एयरबेस पर भारत के जवाबी हमले पर आधारित है। फिल्म में वीर पहारिया ने टी विजय का किरदार निभाया है।

31 Jan 2025

फिल्म स्काई फोर्स ने एक हफ्ते में कमाए 98.55 करोड़

फिल्म 'स्काई फोर्स' शुक्रवार 24 जनवरी को रिलीज हाे चुकी है। देशभक्ति काे लेकर बनी इस फिल्म काे लेकर काफी चर्चा हो रही है। अभिनेता अक्षय कुमार और वीर पहारिया अभिनीत इस फिल्म ने बाॅक्स आफिस पर अच्छी शुरुआत की थी, जिसके बाद सप्ताहांत में इसकी कमाई में काफी वृद्धि हुई है।

वीर पहारिया ने बॉलीवुड में फिल्म 'स्काई फोर्स' से डेब्यू किया है। वीर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं। फिल्म 'स्काई फोर्स' की कहानी वर्ष 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान पाकिस्तान के सरगोधा एयरबेस पर भारत के जवाबी हमले पर आधारित है। फिल्म में वीर पहारिया ने टी विजय का किरदार निभाया है। उनकी भूमिका वास्तविक जीवन के नायक अज्जमादा बोप्पाया देवैया से प्रेरित है। अक्षय ने विंग कमांडर केओ अजुहा (वास्तविक जीवन के नायक ओपी तनेजा से प्रेरित) की भूमिका निभाई है।

'स्काई फोर्स' का एक सप्ताह का कलेक्शन

'स्काई फोर्स' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन यानी शुक्रवार को 15.30 करोड़ रुपये कमाए। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में भारी बढ़ोतरी देखी गई। फिल्म ने शनिवार को 26.30 करोड़ रुपये कमाए। तीसरे दिन रविवार 26 जनवरी अवकाश के दिन फिल्म की कमाई पिछले दो दिनों की तुलना में अधिक रही। रविवार को फिल्म ने 31.60 करोड़ रुपये की कमाई की। चौथे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट आई है। फिल्म ने पहले सोमवार को 8.10 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म ने पांचवें दिन 5.75 करोड़ रुपये, छठे दिन 6 करोड़ रुपये और सातवें दिन 5.50 करोड़ रुपये कमाए। इस फिल्म ने एक सप्ताह में 98.55 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है।

'स्काई फोर्स' में अक्षय कुमार और वीर पहारिया महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म में सारा अली खान, निमरत कौर और बोगुमिला बुबैक भी हैं। 'स्काई फोर्स' का बजट 160 करोड़ रुपये है। फिल्म 100 करोड़ के आंकड़े तक पहुंचने से थोड़ी दूर है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


फिल्म स्काई फोर्स ने एक हफ्ते में कमाए 98.55 करोड़
वीर पहारिया ने बॉलीवुड में फिल्म 'स्काई फोर्स' से डेब्यू किया है। वीर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं। फिल्म 'स्काई फोर्स' की कहान





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News