Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बुझ गयी आग रह गयी राख, बचे सामान की तलाश में दर्जनों परिवार

इस हादसे ने एक बार फिर गरीब और बेसहारा लोगों के पुनर्वास के प्रति प्रशासन की संवेदनशीलता पर सवाल खड़े कर दिए हैं

22 Dec 2024

बुझ गयी आग रह गयी राख, बचे सामान की तलाश में दर्जनों परिवार

कोलकाता। न्यू अलीपुर में दुर्गापुर ब्रिज के नीचे स्थित एक बस्ती में शनिवार शाम को भयंकर आग लग गई, जिसने कई घरों को जलाकर राख कर दिया। जहां कुछ घंटों पहले तक इस बस्ती में जीवन सामान्य चल रहा था, वहां अब सिर्फ राख और तबाही का मंजर है। 
आग लगने के बाद स्थानीय प्रशासन ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया और बस्ती के निवासियों को पास के एक स्कूल में अस्थायी रूप से ठहराने की व्यवस्था की। प्रशासन फिलहाल प्रभावित परिवारों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था कर रहा है, लेकिन बस्ती के लोग काफी आक्रोशित हैं। उनका कहना है कि इतने बड़े हादसे के बाद भी उनके भविष्य को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। 
स्थानीय निवासियों का आरोप है कि साजिश के तहत उन्हें इस इलाके से हटाने की कोशिश की जा रही है। पार्षद का कहना है कि यह बस्ती रेलवे की जमीन पर अवैध तरीके से बसाई गई थी। ऐसे में प्रशासन इन लोगों को दोबारा वहीं बसाने को लेकर संशय में है। दूसरी ओर, बस्तीवासियों का कहना है कि वे कई वर्षों से यहां रह रहे हैं और उनके पास पहचान पत्र, जैसे वोटर कार्ड, भी हैं। उनका कहना है कि उनके पुनर्वास के लिए उचित कदम उठाए जाने चाहिए। स्थानीय लोगों का कहना है कि ठंड के इस मौसम में उनके पास सिर छुपाने के लिए कोई छत नहीं बची है। कई परिवारों ने आरोप लगाया है कि प्रशासन उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहा। 
एक निवासी ने कहा कि हमारा सबकुछ जलकर खत्म हो गया। अब हमें बताया जाए कि हम कहां जाएं? जिनके पास वोटर कार्ड है, उन्हें मकान दिया जाना चाहिए। हालांकि, सवाल यह है कि क्या इन परिवारों को उनके पुराने घरों के स्थान पर बसाया जाएगा या उन्हें अन्यत्र शिफ्ट किया जाएगा। बस्ती के लोग अब सरकार और प्रशासन की अगली कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं। प्रभावित परिवारों ने मांग की है कि प्रशासन उन्हें स्थायी आवास मुहैया कराए और उनके पुनर्वास की प्रक्रिया को जल्द से जल्द शुरू करे। उनका कहना है कि वर्षों से यहां रहने के बावजूद उन्हें अवैध कब्जेदार बताया जा रहा है, जो कि अन्याय है। आग लगने के कारणों की जांच अभी चल रही है। इस हादसे ने एक बार फिर गरीब और बेसहारा लोगों के पुनर्वास के प्रति प्रशासन की संवेदनशीलता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
रीजेंट कॉलोनी में आग
टॉलीगंज के रीजेंट कॉलोनी इलाके में एक घर में आग लगने की घटना सामने आई है। यह घटना शाम करीब साढ़े सात बजे घटी। मौके पर दमकल की दो गाडिय़ां पहुंचीं और लगभग आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। दमकल अधिकारियों ने बताया कि घर के अंदर रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया है। हालांकि, आग लगने के सही कारण का अब तक पता नहीं चल पाया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, घर के अंदर एक दीया जल रहा था, जो गिरकर कपड़ों में आग लग गया । आग तेजी से फैल गई और पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। पड़ोसियों की तत्परता और सहयोग से दमकल कर्मियों ने कम समय में ही आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बुझ गयी आग रह गयी राख, बचे सामान की तलाश में दर्जनों परिवार
इस हादसे ने एक बार फिर गरीब और बेसहारा लोगों के पुनर्वास के प्रति प्रशासन की संवेदनशीलता पर सवाल खड़े कर दिए हैं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News