Please wait
अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic

'चिरंजीवी हनुमान–द इटरनल' की पहली झलक आई सामने

फिल्म की घोषणा पहले ही हो चुकी थी और अब निर्माताओं ने इसका पहला टीज़र जारी कर दिया है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। यह फिल्म भगवान श्रीराम के प्रति पवनपुत्र हनुमान की अटूट भक्ति, शक्ति और समर्पण को भावनात्मक अंदाज़ में दर्शाने का वादा करती है।

18 Dec 2025

'चिरंजीवी हनुमान–द इटरनल' की पहली झलक आई सामने

होम्बले फिल्म्स की 'महावतार नरसिम्हा' से एनिमेशन की दुनिया में अपनी मजबूत पहचान बना चुके भारतीय सिनेमा को अब एक और भव्य प्रस्तुति मिलने जा रही है। अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट की आगामी फिल्म 'चिरंजीवी हनुमान–द इटरनल' को भारत की पहली एआई-जनरेटेड फीचर फिल्म बताया जा रहा है। फिल्म की घोषणा पहले ही हो चुकी थी और अब निर्माताओं ने इसका पहला टीज़र जारी कर दिया है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। यह फिल्म भगवान श्रीराम के प्रति पवनपुत्र हनुमान की अटूट भक्ति, शक्ति और समर्पण को भावनात्मक अंदाज़ में दर्शाने का वादा करती है।

फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक राजेश मापुस्कर ने किया है, जबकि इसके निर्माता आलोक जैन, अजीत अंधारे, विजय सुब्रमण्यम और विक्रम मल्होत्रा हैं। अत्यधुनिक तकनीक के साथ तैयार की गई यह फिल्म 3D एनिमेशन पर आधारित है, जो इसे तकनीकी रूप से भी बेहद खास बनाती है। मेकर्स का दावा है कि एआई और एनिमेशन के मेल से भारतीय पौराणिक कथाओं को एक नए और भव्य स्तर पर पेश किया जाएगा।

1 मिनट 11 सेकंड के टीज़र में दिखाई गई शानदार विजुअल्स और भव्य प्रस्तुति ने दर्शकों का ध्यान खींच लिया है। टीज़र सामने आते ही फिल्म को लेकर उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। फिलहाल फिल्म की रिलीज़ डेट, कलाकारों और कहानी से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन 2026 में इसे सिनेमाघरों में रिलीज़ करने की तैयारी की जा रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


'चिरंजीवी हनुमान–द इटरनल' की पहली झलक आई सामने
फिल्म की घोषणा पहले ही हो चुकी थी और अब निर्माताओं ने इसका पहला टीज़र जारी कर दिया है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। यह फिल्म भगवान श्रीराम के





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News