Please wait
राष्ट्रमंडल खेल 2026: अजय बाबू ने भारोत्तोलन में जीता रजत पदक Sudhir wins historic लोक परीक्षाओं में नकल पर शिकंजा और कसेगा, संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश Sudhir wins historic ऑपरेशन 'नवजीवन-II' में झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता, 16 सक्रिय माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण Sudhir wins historic प्रधानमंत्री से मिले असम के सांसद, बाढ़ की स्थिति से कराया अवगत Sudhir wins historic पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic

'रामायणम्' की पहली झलक ने जीता दर्शकों का दिल

इसकी पहली झलक रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। प्राइम फोकस स्टूडियोज के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं, जबकि निर्माण नमित मल्होत्रा यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के सहयोग से किया जा रहा है।

02 Apr 2026

'रामायणम्' की पहली झलक ने जीता दर्शकों का दिल

नमित मल्होत्रा के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट 'रामायणम्' का बहुप्रतीक्षित टीज़र आखिरकार जारी कर दिया गया है। जिसमें अभिनेता रणवीर कपूर भगवान राम के रूप में पहली बार नजर आए हैं। इसकी पहली झलक रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। प्राइम फोकस स्टूडियोज के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं, जबकि निर्माण नमित मल्होत्रा यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के सहयोग से किया जा रहा है।

टीज़र में 'राम' के किरदार को एक ऐसे नायक के रूप में प्रस्तुत किया गया है, जो अपने फैसलों और 'धर्म' के प्रति समर्पण से पहचाना जाता है। यह झलक दर्शकों को न केवल पौराणिक कथा की भव्यता से जोड़ती है, बल्कि राम के मानवीय पहलुओं को भी गहराई से सामने लाती है। फिल्म की प्रस्तुति वैश्विक स्तर पर एक साथ की गई, जिससे इसे अंतरराष्ट्रीय दर्शकों का भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है।

निर्देशक नितेश तिवारी ने कहा कि 'रामायणम्' सिर्फ अच्छाई और बुराई की लड़ाई नहीं, बल्कि इंसानी फैसलों और उनके परिणामों की कहानी है। वहीं रणबीर कपूर ने इस भूमिका को अपने लिए एक सीखने वाला अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि राम की सादगी, पवित्रता और त्याग को समझना उनके लिए बेहद विनम्र और खास सफर रहा है।

प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने भी 'राम' के किरदार की मूल भावना पर जोर देते हुए कहा कि इस कहानी की असली ताकत जीत में नहीं, बल्कि त्याग में छिपी है। 'रामायणम्' दो भागों में रिलीज होगी, जिसमें पहला भाग दिवाली 2026 और दूसरा भाग 2027 में सिनेमाघरों में आएगा। यह फिल्म भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी और भव्य परियोजनाओं में से एक मानी जा रही है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


'रामायणम्' की पहली झलक ने जीता दर्शकों का दिल
इसकी पहली झलक रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। प्राइम फोकस स्टूडियोज के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं, जबकि निर्माण न





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News