Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic

प्रधानमंत्री मोदी की बायोपिक 'मां वंदे' का पहला पोस्टर आया सामने

इस पोस्टर में मलयालम सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता उन्नी मुकुंदन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गेटअप में एक अनुबंध पर हस्ताक्षर करते दिखाई दे रहे हैं।

17 Sep 2025

प्रधानमंत्री मोदी की बायोपिक 'मां वंदे' का पहला पोस्टर आया सामने

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर उनके जीवन पर आधारित नई बायोपिक फिल्म 'मां वंदे' का पहला पोस्टर जारी कर दिया गया है। इस पोस्टर में मलयालम सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता उन्नी मुकुंदन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गेटअप में एक अनुबंध पर हस्ताक्षर करते दिखाई दे रहे हैं।

इस महत्वाकांक्षी फिल्म का निर्देशन क्रांति कुमार सीएच संभाल रहे हैं, जो अपनी गहरी कहानी कहने की शैली और संवेदनशील निर्देशन के लिए पहचाने जाते हैं। फिल्म का निर्माण वीर रेड्डी एम कर रहे हैं, जिन्होंने इस बायोपिक को पैन-इंडिया स्तर पर पेश करने की ठानी है। फिल्म ‘मां वंदे’ का पहला पोस्टर भी हाल ही में जारी किया गया है। इस पोस्टर में मलयालम सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता उन्नी मुकुंदन प्रधानमंत्री मोदी के गेटअप में नजर आ रहे हैं। वह एक अनुबंध पर हस्ताक्षर करते दिखाई दे रहे हैं। उनके लुक और गंभीरता ने दर्शकों का ध्यान खींच लिया है। पोस्टर सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है और लोग कह रहे हैं कि मुकुंदन मोदी की भूमिका में काफी जंच रहे हैं।

फिल्म 'मां वंदे' मोदी के व्यक्तिगत और राजनीतिक जीवन की महत्वपूर्ण झलकियों को बड़े पर्दे पर उतारेगी। फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने जा रहे मलयालम सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता उन्नी मुकुंदन अपने दमदार अभिनय और गहरी अभिव्यक्ति के लिए जाने जाते हैं। वह मोदी जैसे करिश्माई नेता का किरदार निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। मुकुंदन इस रोल को लेकर बेहद उत्साहित हैं और उन्होंने अपने लुक और बॉडी लैंग्वेज पर काम करना भी शुरू कर दिया है।

फिल्म को पैन-इंडिया लेवल पर रिलीज़ करने की योजना है। इसे आप हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में देख पाएंगे। खास बात यह है कि मेकर्स ने इसे अंग्रेजी भाषा में भी बनाने का फैसला किया है, ताकि अंतरराष्ट्रीय दर्शकों तक मोदी की कहानी पहुंच सके। इस तरह यह फिल्म भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए खास मायने रखेगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


प्रधानमंत्री मोदी की बायोपिक 'मां वंदे' का पहला पोस्टर आया स
इस पोस्टर में मलयालम सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता उन्नी मुकुंदन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गेटअप में एक अनुबंध पर हस्ताक्षर करते दिखाई दे रहे हैं।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News