Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की मिक्स्ड डिसेबिलिटी टी20 सीरीज 29 जनवरी से

इस सीरीज में शारीरिक दिव्यांगता, श्रवण बाधित (हियरिंग इम्पेयरमेंट) और बौद्धिक दिव्यांगता (इंटेलेक्चुअल डिसेबिलिटी) से जुड़े खिलाड़ी एक साथ प्रतिस्पर्धा करते नजर आएंगे, जो मिक्स्ड डिसेबिलिटी क्रिकेट की अनूठी विशेषता है।

20 Jan 2026

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की मिक्स्ड डिसेबिलिटी टी20 सीरीज 29 जनवरी से

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच ऐतिहासिक पांच मैचों की मिक्स्ड डिसेबिलिटी टी20 अंतरराष्ट्रीय (टी20आई) सीरीज 29 जनवरी से 6 फरवरी तक खेली जाएगी। सीरीज के पहले तीन मुकाबले उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में, जबकि अंतिम दो मैच राजस्थान की राजधानी जयपुर में आयोजित होंगे।

इस सीरीज में शारीरिक दिव्यांगता, श्रवण बाधित (हियरिंग इम्पेयरमेंट) और बौद्धिक दिव्यांगता (इंटेलेक्चुअल डिसेबिलिटी) से जुड़े खिलाड़ी एक साथ प्रतिस्पर्धा करते नजर आएंगे, जो मिक्स्ड डिसेबिलिटी क्रिकेट की अनूठी विशेषता है।

भारतीय टीम की तैयारियां जोरों पर हैं और 19 जनवरी से जयपुर में राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हो चुका है। टीम 25 जनवरी को ग्रेटर नोएडा के लिए रवाना होगी। वहीं, इंग्लैंड पुरुष मिक्स्ड डिसेबिलिटी टीम के 23 जनवरी को भारत पहुंचने की उम्मीद है।

इस अवसर पर डिफरेंटली एबल्ड क्रिकेट काउंसिल ऑफ इंडिया (डीसीसीआई) के महासचिव रवि कांत चौहान ने एक बयान में कहा कि भारत में इंग्लैंड की मेजबानी यह दर्शाती है कि मिक्स्ड डिसेबिलिटी क्रिकेट को वैश्विक स्तर पर पहचान मिल रही है। हमें विश्वास है कि यह दौरा देशभर के कई उभरते खिलाड़ियों को प्रेरित करेगा। आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) भी इस पहल को समर्थन दे रहा है। भारतीय टीम का शिविर जारी है और खिलाड़ी मजबूत इंग्लिश टीम का सामना करने के लिए उत्साहित हैं।

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के हेड ऑफ डिसेबिलिटी क्रिकेट इयान मार्टिन ने कहा कि यह सीरीज मिक्स्ड डिसेबिलिटी क्रिकेट को अंतरराष्ट्रीय डिसेबिलिटी क्रिकेट कैलेंडर में मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इंग्लैंड और भारत इस प्रारूप में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं और जल्द ही अन्य देश भी इससे जुड़ेंगे। दर्शक देखेंगे कि क्रिकेट की गुणवत्ता बेहद उच्च स्तर की है और हम इन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का उचित मंच दे रहे हैं। मुझे एक बेहद प्रतिस्पर्धी सीरीज की उम्मीद है और मैं भारत आने के निमंत्रण तथा इस सीरीज को वास्तविकता बनाने के लिए डीसीसीआई के प्रयासों के लिए धन्यवाद देता हूं।

डीसीसीआई के उपाध्यक्ष सुमित जैन और संयुक्त सचिव अभय प्रताप सिंह ने भी समावेशी क्रिकेट को बढ़ावा देने और भारतीय खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

इंग्लैंड की टीम ने 2025 में घरेलू मैदान पर पहली बार आयोजित मिक्स्ड डिसेबिलिटी अंतरराष्ट्रीय सीरीज में भारत को 6–1 से हराया था। कप्तान कैलम फ्लिन के नेतृत्व में इंग्लैंड ने अनुभव और युवा प्रतिभा का संतुलित संयोजन वाली टीम की घोषणा की है।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की मिक्स्ड डिसेबिलिटी टी2
इस सीरीज में शारीरिक दिव्यांगता, श्रवण बाधित (हियरिंग इम्पेयरमेंट) और बौद्धिक दिव्यांगता (इंटेलेक्चुअल डिसेबिलिटी) से जुड़े खिलाड़ी एक साथ प्रतिस्पर्धा करते नजर





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News