Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय महापर्व छठ का समापन

एक अणे मार्ग में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी अपने परिवार के सदस्यों के साथ उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया।

28 Oct 2025

उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय महापर्व छठ का समापन

पटना। बिहार की राजधानी पटना समेत पूरे प्रदेश में चार दिवसीय छठ महापर्व का मंगलवार सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ अनुष्ठान संपन्न हो गया। एक अणे मार्ग में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी अपने परिवार के सदस्यों के साथ उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया।

राजधानी पटना सहित मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया,भागलपुर तथा अन्य जिलों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने नदियों के तटों और गंगा घाटों पर सूर्य देव और छठी मैया को अर्घ्य दिया। इससे पहले छठ महापर्व के अवसर पर सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा तट पर एकत्र हुए और डूबते सूर्य को शाम का अर्घ्य अर्पित किया। पूरा वातावरण भजन-कीर्तन से गूंज उठा।

पटना के काली घाट, कदम घाट, पटना कॉलेज घाट और कृष्णा घाट पर जल में तैरती दीपमालाओं की चमक और पूजा-अर्चना की गूंज ने मनमोहक दृश्य उत्पन्न किया। सूर्य भगवान की स्तुति में भजन भी गाए गए। जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पटना के घाटों पर कपड़े बदलने की व्यवस्था समेत सुरक्षा के विभिन्न उपाय किए गए।

आज (मंगलवार) उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में उदयीमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के लिए पटना में 78 घाटों पर व्रती ने अर्घ्य दिया। 60 कृत्रिम तालाब भी बनाए गए । चार दिवसीय छठ महापर्व के मद्देनजर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। राजधानी के 35 गंगा घाटों पर कुल 187 कैमरे लगाए गए। साथ ही, पटना जिले में गंगा एवं उसकी सहायक नदियों के 550 घाटों पर छठ व्रत किया गया। इन घाटों पर 444 गोताखोर तैनात किए गए। जिले के सभी शहरी और ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में नोडल चिकित्सा पदाधिकारियों की तैनाती की गई।

उल्लेखनीय है कि सोमवार को राजनीतिक गतिविधियों में छठ पर्व की वजह से कुछ ठहराव रहा। विपक्षी महागठबंधन मंगलवार को अपना घोषणा पत्र जारी करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान सहित अधिकतर राजनेता सोमवार को अपने-अपने घरों में रहकर परिवार के साथ राज्य के इस लोकप्रिय त्योहार श्रद्धा पूर्वक मनाते नजर आए।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय महापर्व छठ का
एक अणे मार्ग में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी अपने परिवार के सदस्यों के साथ उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News