Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

उत्तराखंड में बर्फ से ढंंके चारों धाम, आज भी बर्फबारी की संभावना

रक्षा भू-सूचना अनुसंधान संस्थान (डीजीआरई), चंडीगढ़ के जारी पूर्वानुमान के अनुसार, शनिवार शाम 05:00 बजे तक उत्तराखण्ड के उच्च ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी व हिमस्खलन की संभावना है।

24 Jan 2026

उत्तराखंड में बर्फ से ढंंके चारों धाम, आज भी बर्फबारी की संभावना

देहरादून। उत्तराखंड के चार धामों के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से राज्य शीतलहर की जद में है। मौसम विभाग ने आज भी उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी व हिमस्खलन की संभावना जताई है।

रक्षा भू-सूचना अनुसंधान संस्थान (डीजीआरई), चंडीगढ़ के जारी पूर्वानुमान के अनुसार, शनिवार शाम 05:00 बजे तक उत्तराखण्ड के उच्च ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी व हिमस्खलन की संभावना है। जनपद उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग व पिथौरागढ़ सबसे अधिक प्रभावित रहेगा। इन जिलों को डेंजर लेवल 3 व जनपद बागेश्वर को डेंजरलेवल–2 श्रेणी में रखा गया है। इन क्षेत्रों में भारी बर्फबारी की स्थिति में हिमस्खलन की घटनाओं की आशंका व्यक्त की गई है।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने संबंधित जिलों के जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य रेखीय विभागों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए गए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में सतत निगरानी रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने को कहा गया है।

सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने संवेदनशील क्षेत्रों में निवासरत स्थानीय नागरिकों, पर्यटकों, तीर्थयात्रियों एवं पर्वतीय मार्गों पर आवागमन करने वाले लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन करें।

बर्फबारी के कारण स्कूलों में कल रहेगी छुट्टी

राज्य के अधिकतर जिलों में मौसम और बर्फबारी के कारण स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। कक्षा 1 से 12 वीं तक के समस्त आंगनबाड़ी केंद्र, शासकीय, अशासकीय, निजी विद्यालय बंद रहेंगे।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


उत्तराखंड में बर्फ से ढंंके चारों धाम, आज भी बर्फबारी की संभ
रक्षा भू-सूचना अनुसंधान संस्थान (डीजीआरई), चंडीगढ़ के जारी पूर्वानुमान के अनुसार, शनिवार शाम 05:00 बजे तक उत्तराखण्ड के उच्च ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी व





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News