Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

'किस किसको प्यार करूं 2' का मस्तीभरा गाना 'फुर्र' रिलीज

गाने को जोश बरार और यो यो हनी सिंह ने अपनी आवाज और रैप से सजाया है, वहीं कपिल का एनर्जेटिक डांस और उनका ट्रेडमार्क पंजाबी स्वैग इसे एक परफेक्ट पार्टी एंथम बना रहा है।

14 Nov 2025

'किस किसको प्यार करूं 2' का मस्तीभरा गाना 'फुर्र' रिलीज

कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने लौट रहे हैं। हालांकि फिल्म की रिलीज में अभी समय है, लेकिन मेकर्स ने इसका पहला गाना 'फुर्र' रिलीज कर दिया है, जिसने आते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा बटोरी।

गाने को जोश बरार और यो यो हनी सिंह ने अपनी आवाज और रैप से सजाया है, वहीं कपिल का एनर्जेटिक डांस और उनका ट्रेडमार्क पंजाबी स्वैग इसे एक परफेक्ट पार्टी एंथम बना रहा है। फैंस गाने की बीट्स, विजुअल्स और कपिल की स्क्रीन प्रेजेंस की जमकर तारीफ़ कर रहे हैं। गाने की कोरियोग्राफी रजित देव ने की है, जबकि इसका निर्देशन मिहीर गुलाटी ने संभाला है। 'फुर्र' में कपिल के साथ पारुल गुलाटी, आयशा खान और त्रिधा चौधरी भी नजर आ रही हैं, जिन पर यह गाना खूबसूरती से फिल्माया गया है। कपिल शर्मा ने गाने को रिलीज करते हुए लिखा, "नाचने, झूमने और फुर्र होने के लिए तैयार हो जाइए।" उनका यह कैप्शन भी सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया।

फिल्म अनुकल्प गोस्वामी के निर्देशन में बनी है और यह 2015 में आई सुपरहिट कॉमेडी 'किस किसको प्यार करूं' का सीक्वल है। मेकर्स के अनुसार, सीक्वल में कॉमेडी, ड्रामा और मस्ती का डोज पहले से भी ज्यादा होगा। 'किस किसको प्यार करूं 2' 12 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, और पहला गाना देखकर फैंस का उत्साह पहले ही चरम पर पहुंच चुका है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


'किस किसको प्यार करूं 2' का मस्तीभरा गाना 'फुर्र' रिलीज
गाने को जोश बरार और यो यो हनी सिंह ने अपनी आवाज और रैप से सजाया है, वहीं कपिल का एनर्जेटिक डांस और उनका ट्रेडमार्क पंजाबी स्वैग इसे एक परफेक्ट पार्टी एंथम बना र





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News