Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

सत्ता परिवर्तन के साथ संवेदना का संगम

ब्रिगेड में शहीद परिवारों के बीच शपथ लेंगे शुभेंदु, जुटेंगे 9 राज्यों के मुख्यमंत्री

08 May 2026

सत्ता परिवर्तन के साथ संवेदना का संगम

कोलकाता। बंगाल में शनिवार को होने वाला भारतीय जनता पार्टी का शपथ ग्रहण समारोह केवल सत्ता हस्तांतरण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक बड़ा राजनीतिक और भावनात्मक शक्ति प्रदर्शन बनने जा रहा है। ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले इस ऐतिहासिक समारोह में भाजपा उन 321 कार्यकर्ताओं के परिवारों को विशेष तौर पर आमंत्रित कर रही है, जिनकी जान पार्टी के मुताबिक तृणमूल शासनकाल के दौरान हुई राजनीतिक हिंसा में गई थी। इन परिवारों की उपस्थिति के जरिए भाजपा यह संदेश देना चाहती है कि नई सरकार उन बलिदानों को नहीं भूली है, जिनके दम पर पार्टी आज सत्ता के शिखर तक पहुँची है। 
समारोह की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ भाजपा शासित 9 राज्यों के मुख्यमंत्री और कई उपमुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे। बंगाल की धरती पर राष्ट्रीय नेताओं का यह जमावड़ा 2026 के इस बदलाव को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने की कोशिश है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि शहीद परिवारों को अग्रिम पंक्ति में जगह देकर भाजपा तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ अपने उस विमर्श को और मजबूत कर रही है, जिसे उसने पूरे चुनाव अभियान के दौरान प्रमुखता से उठाया था। 
संयोगवश, यह शपथ ग्रहण समारोह रवींद्र जयंती के पावन अवसर पर हो रहा है। ऐसे में भाजपा ने इसे पूरी तरह बंगालियत के रंग में ढालने की तैयारी की है। पार्टी ने सभी नवनिर्वाचित पुरुष विधायकों को पारंपरिक धोती-पंजाबी और महिला विधायकों को साड़ी पहनने का सुझाव दिया है। सुबह से ही ब्रिगेड के मैदान में विश्वकवि रवींद्रनाथ ठाकुर के गीतों की गूँज सुनाई देगी और समारोह स्थल के प्रवेश द्वारों को बंगाल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और टेराकोटा थीम से सजाया जा रहा है। मेहमानों के स्वागत के लिए बंगाल के प्रसिद्ध झालमुड़ी और रसगुल्ला के विशेष स्टॉल भी लगाए जा रहे हैं। समारोह के लिए ब्रिगेड मैदान में तीन विशाल हैंगर तैयार किए गए हैं। मुख्य हिस्से में राज्यपाल आर. एन. रवि नई सरकार को शपथ दिलाएंगे। एक तरफ प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्रियों के बैठने की व्यवस्था होगी, तो दूसरी तरफ नया मंत्रिमंडल अपनी जगह लेगा। शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या बंगाल को उपमुख्यमंत्री भी मिलेगा। सत्ता के गलियारों में अग्निमित्रा पाल का नाम इस पद के लिए सबसे आगे चल रहा है। सुबह 10 बजे से शुरू होने वाला यह कार्यक्रम बंगाल की राजनीति में एक निर्णायक मोड़ साबित होने वाला है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सत्ता परिवर्तन के साथ संवेदना का संगम
ब्रिगेड में शहीद परिवारों के बीच शपथ लेंगे शुभेंदु, जुटेंगे 9 राज्यों के मुख्यमंत्री





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News