Please wait
प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic

राज्यपाल ने बजट सत्र में पारित तीन विधेयकों को दी मंजूरी

बयान में यह भी कहा गया कि राज्य सरकार ने राजभवन द्वारा विभागीय प्रस्तुतियां और तकनीकी रिपोर्ट मांगे जाने पर तुरंत प्रतिक्रिया दी

27 Mar 2025

राज्यपाल ने बजट सत्र में पारित तीन विधेयकों को दी मंजूरी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने राज्य विधानसभा में हाल ही में संपन्न बजट सत्र के दौरान पारित तीन विधेयकों को मंजूरी दे दी है। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
राज्यपाल ने 'पश्चिम बंगाल वित्तीय उत्तरदायित्व एवं बजट प्रबंधन (संशोधन) विधेयक, 2025', 'पश्चिम बंगाल विनियोग (संख्या-1) विधेयक, 2025', और 'पश्चिम बंगाल विनियोग (संख्या-2) विधेयक, 2025' को स्वीकृति दी।
राजभवन की ओर से जारी बयान में कहा गया कि राज्यपाल ने पहले ही बजट सत्र के दौरान इन विधेयकों को पश्चिम बंगाल विधानसभा में पेश करने की सिफारिश की थी। विधानसभा में विधेयकों को प्रस्तुत किया गया और पारित कर दिया गया।
बयान में यह भी कहा गया कि राज्य सरकार ने राजभवन द्वारा विभागीय प्रस्तुतियां और तकनीकी रिपोर्ट मांगे जाने पर तुरंत प्रतिक्रिया दी। सचिवालय मैनुअल, 2019 के प्रावधानों के अनुसार आवश्यक दस्तावेज और रिपोर्ट प्रस्तुत किए गए। इन रिपोर्टों की समीक्षा के बाद राज्यपाल ने विधेयकों को मंजूरी दी।
राज्यपाल की स्वीकृति को कोलकाता राजपत्र (गजट) के एक विशेष अंक में प्रकाशित किया जाएगा, ताकि इसे वित्तीय वर्ष 2024-2025 की समाप्ति से पहले लागू किया जा सके।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


राज्यपाल ने बजट सत्र में पारित तीन विधेयकों को दी मंजूरी
बयान में यह भी कहा गया कि राज्य सरकार ने राजभवन द्वारा विभागीय प्रस्तुतियां और तकनीकी रिपोर्ट मांगे जाने पर तुरंत प्रतिक्रिया दी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News