Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

हिंसा रोकने के लिए राज्यपाल ने जारी की एडवाइजरी

राज्यपाल ने यह भी सलाह दी है कि मदद के लिए आने वाली कॉल्स पर तुरंत प्रतिक्रिया दी जाए

21 Jan 2026

हिंसा रोकने के लिए राज्यपाल ने जारी की एडवाइजरी

कोलकाता। चुनाव से पहले कुछ जगहों पर हिंसा देखने को मिली है। इस पर विपक्ष सरकार और राज्य पुलिस पर तरह-तरह के आरोप लगा रहा है। अब पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस की तरफ से गाइडलाइन जारी की गई है। गाइडलाइन में कहा गया है कि हालिया घटनाओं से पता चलता है कि असामाजिक और विघटनकारी ताकतें बहुत कम समय में सैकड़ों उग्र और हिंसक प्रदर्शनकारियों को जुटा सकती हैं। इस तरह की तेज घटनाएं आम नागरिकों के लिए भारी परेशानी पैदा करती हैं, सामान्य जीवन को बाधित करती हैं और जान-माल के लिए खतरा बन जाती हैं। इसको लेकर राज्यपाल ने हिंसा, उसके बढऩे, नियंत्रण से बाहर होने और उससे होने वाले व्यवधानों को रोकने के लिए सक्षम अधिकारियों के विचारार्थ निम्नलिखित परामर्श सुझाए हैं। इसमें खुफिया तंत्र को मजबूत करने, केंद्रीय और राज्य खुफिया एजेंसियों तथा स्थानीय मुखबिरों के नेटवर्क के बीच बेहतर समन्वय रखने की सलाह दी गई है। 
राज्यपाल ने कहा है कि कानून प्रवर्तन एजेंसियां रियल टाइम खुफिया जानकारी इकट्ठा करने और उसका विश्लेषण करने की व्यवस्था बनाएं, ताकि किसी भी संभावित कानून-व्यवस्था की स्थिति और उसके बढऩे की पहले से सूचना मिल सके। मौजूदा संवेदनशील और भड़काऊ मुद्दों का अध्ययन किया जाए। उन मुद्दों और स्थानों पर विशेष ध्यान दिया जाए, जिन्होंने जनता को उकसाया है।उन्होंने यह भी कहा कि पश्चिम बंगाल की अंतरराष्ट्रीय सीमाएं काफी हद तक खुली और संवेदनशील हैं। सीमा के दोनों ओर से जुड़े मुद्दों को देखते हुए केंद्र और राज्य के बीच संयुक्त खुफिया तंत्र को प्रभावी रूप से लागू किया जाए। सतर्कता बनाए रखी जाए और सक्रिय गश्त की जाए। भरोसा कायम करने के लिए समुदायों के साथ संवाद किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगडऩे से रोकने के लिए प्रभावी रोकथाम उपाय किए जाएं। उकसावे में शामिल लोगों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए। तनाव कम करने के लिए स्थानीय नेताओं के साथ समन्वय किया जाए। संवेदनशील जिलों में निगरानी बढ़ाई जाए। राज्यपाल ने यह भी सलाह दी है कि मदद के लिए आने वाली कॉल्स पर तुरंत प्रतिक्रिया दी जाए। भीड़ नियंत्रण के दौरान संयम बरता जाए। कानून-व्यवस्था की स्थिति को बिगडऩे से रोकने या शांत करने के लिए स्थानीय नेताओं से बातचीत की जाए।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


हिंसा रोकने के लिए राज्यपाल ने जारी की एडवाइजरी
राज्यपाल ने यह भी सलाह दी है कि मदद के लिए आने वाली कॉल्स पर तुरंत प्रतिक्रिया दी जाए





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News