Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

जलतरंग कार्यक्रम के तहत राज्यपाल ने आमलोगों से की मुलाकात

राज्य में कहीं भी अशांति या किसी प्रकार की गड़बड़ी की खबर मिलते ही राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों की बात सीधे सुनते रहे हैं। उन्हें बाजार में भी पैदल घूमते देखा गया है।

21 Nov 2025

जलतरंग कार्यक्रम के तहत राज्यपाल ने आमलोगों से की मुलाकात

हावड़ा। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस शुक्रवार को ‘जलतरंग’ कार्यक्रम के तहत आम लोगों के बीच इस तरह घुल-मिल गए कि स्थानीय लोग उन्हें अपने घर का सदस्य मान बैठे। जलपथ से होकर हावड़ा के ग्रामीण इलाके में पहुंचे राज्यपाल न सिर्फ टोटो में बैठकर गांव घूमे, बल्कि आम लोगों से बातचीत की, छोटी दुकानों में बैठकर चाय–चॉप भी खाई। राज्यपाल को इतने करीब से देखकर स्थानीय लोग भावुक और उत्साहित हो उठे।

राज्य में कहीं भी अशांति या किसी प्रकार की गड़बड़ी की खबर मिलते ही राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों की बात सीधे सुनते रहे हैं। उन्हें बाजार में भी पैदल घूमते देखा गया है। लोगों को समझाने और उनकी समस्याओं को करीब से महसूस करने की सोच से प्रेरित होकर हाल में ‘जलतरंग’ कार्यक्रम की घोषणा की गई, जिसके तहत राज्यपाल जलमार्ग से गंगा तटवर्ती गांवों का दौरा कर जनता की समस्याओं को सीधे सुनेंगे। इसी कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को राज्यपाल बाबुघाट से नाव द्वारा हावड़ा पहुंचे। वहां से वे एक टोटो में बैठकर नाज़िरगंज गांव पहुंचे।

नाज़िरगंज पहुंचकर उन्होंने गांव के लोगों से लंबी बातचीत की, उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया।

गांव के एक छोटे से दुकान में बैठकर उन्होंने चाय और चॉप का आनंद भी लिया। इससे गांव के लोग बेहद खुश हुए। इसके बाद वे स्थानीय मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना भी की।

सूत्रों के अनुसार, नाज़िरगंज के बाद राज्यपाल शुक्रवार को सांकराइल और बजबज जाने वाले हैं, जहां वे इसी तरह स्थानीय जनता से मिलेंगे और उनकी समस्याएं जानेंगे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


जलतरंग कार्यक्रम के तहत राज्यपाल ने आमलोगों से की मुलाकात
राज्य में कहीं भी अशांति या किसी प्रकार की गड़बड़ी की खबर मिलते ही राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों की बात सीधे सुनते रहे हैं। उन्हें बाजार मे





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News