Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic

हाई काेर्ट ने सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा सुनिश्चित करने का दिया निर्देश

उल्लेखनीय है कि, 294 सदस्यीय पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए मतदान 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को दो चरणों में होगा

25 Mar 2026

हाई काेर्ट ने सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा सुनिश्चित करने का दिया निर्देश

कोलकाता। कलकत्ता उच्च न्यायालय की एक खंडपीठ ने बुधवार को चुनाव आयोग को निर्देश दिया कि आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ पेयजल और मतदाताओं के लिए अन्य बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।
मुख्य न्यायाधीश सुजय पॉल और न्यायमूर्ति पार्थ सारथी सेन की खंडपीठ ने यह निर्देश पश्चिम बंगाल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य शमिक भट्टाचार्य द्वारा दायर जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया। याचिका में आगामी चुनाव में शत-प्रतिशत बूथ स्तर की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई थी।
हालांकि, न्यायालय ने यह भी स्पष्ट किया कि यह तय करने का अधिकार याचिकाकर्ता के पास नहीं है कि चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से कराने की जिम्मेदारी किसी केंद्रीय एजेंसी को दी जाए या राज्य एजेंसी को। इस संबंध में अंतिम निर्णय चुनाव आयोग ही करेगा।
खंडपीठ ने कहा कि न्यायालय यह सुनिश्चित करना चाहता है कि मतदान केंद्रों पर आने वाले मतदाताओं को पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाएं मिलें और वहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम हों।
सुनवाई के दौरान न्यायालय ने यह सवाल भी उठाया कि क्या स्वतंत्र, निष्पक्ष और हिंसामुक्त चुनाव कराना केवल चुनाव आयोग की ही नहीं बल्कि राज्य सरकार की भी जिम्मेदारी नहीं है।
उल्लेखनीय है कि, 294 सदस्यीय पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए मतदान 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को दो चरणों में होगा। पहले चरण में 152 सीटों पर और दूसरे चरण में 142 सीटों पर मतदान कराया जाएगा।
इसी खंडपीठ के समक्ष चुनाव आयोग द्वारा हाल में नौकरशाहों और पुलिस अधिकारियों के तबादले तथा प्रतिनियुक्ति से जुड़े आदेशों को चुनौती देने वाली एक अन्य जनहित याचिका पर भी सुनवाई प्रस्तावित है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा सुनिश्चित करने का दिया निर्देश
उल्लेखनीय है कि, 294 सदस्यीय पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए मतदान 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को दो चरणों में होगा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News