Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

भारत-बांग्लादेश सीमा पर कांटेदार तार लगाने को लेकर दायर मामले में हाईकोर्ट ने राज्य को सात दिनों में रिपोर्ट सौंपने को कहा

याचिकाकर्ता की ओर से अदालत को बताया गया कि राज्य इससे पहले भी समय ले चुका है। इसके बाद अदालत ने राज्य को एक सप्ताह के भीतर संक्षिप्त रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया।

28 Nov 2025

भारत-बांग्लादेश सीमा पर कांटेदार तार लगाने को लेकर दायर मामले में हाईकोर्ट ने राज्य को सात दिनों में रिपोर्ट सौंपने को कहा

कोलकाता। भारत और बांग्लादेश की सीमा पर कांटेदार तार लगाने में विलंब को लेकर दायर एक जनहित याचिका पर शुक्रवार को कलकत्ता हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। अंतरराष्ट्रीय सीमा के कई किलोमीटर हिस्से में फेंसिंग न होने के आरोप पर गत 13 नवम्बर को अदालत ने राज्य सरकार से हलफनामा तलब किया था। मामले की सुनवाई जब मुख्य न्यायाधीश के कार्यवाहक डिविजन बेंच में फिर से शुरू हुई, तब राज्य ने अपना पक्ष रखने के लिए दोबारा समय मांगा।

याचिकाकर्ता की ओर से अदालत को बताया गया कि राज्य इससे पहले भी समय ले चुका है। इसके बाद अदालत ने राज्य को एक सप्ताह के भीतर संक्षिप्त रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया। बेंच ने स्पष्ट कहा कि यदि रिपोर्ट में सकारात्मक प्रगति नहीं दिखाई देगी, तो इस मामले में लगातार सुनवाई होगी। अदालत का कहना था कि अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कांटेदार तार लगाने का मुद्दा सीधे राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा है, इसलिए इसमें ज़्यादा समय नहीं दिया जा सकता।

सुनवाई के दौरान केंद्र के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ने दस्तावेज प्रस्तुत करते हुए बताया कि केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी के बाद सीमा पर कांटेदार तार लगाने के लिए भूमि अधिग्रहण संबंधी धनराशि राज्य को दे दी गई है, लेकिन इसके बावजूद राज्य की ओर से उचित पहल दिखाई नहीं दे रही है।

याचिका में आरोप लगाया गया था कि पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश सीमा के कई किलोमीटर क्षेत्र में कांटेदार तार नहीं होने के कारण घुसपैठ और तस्करी बिना रोकटोक जारी है। शिकायत के अनुसार भूमि अधिग्रहण को लेकर राज्य की निष्क्रियता ही फेंसिंग कार्य में बाधा बन रही है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भारत-बांग्लादेश सीमा पर कांटेदार तार लगाने को लेकर दायर मामल
याचिकाकर्ता की ओर से अदालत को बताया गया कि राज्य इससे पहले भी समय ले चुका है। इसके बाद अदालत ने राज्य को एक सप्ताह के भीतर संक्षिप्त रिपोर्ट जमा करने का निर्देश





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News