Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

चुनावी चेकिंग का 'हंटर' : तीन अलग-अलग कार्रवाइयों में 11 लाख से अधिक की नकदी जब्त

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रकम जब्त कर ली और उसे साउथ पोर्ट थाने में जमा करा दिया

11 Apr 2026

चुनावी चेकिंग का 'हंटर' : तीन अलग-अलग कार्रवाइयों में 11 लाख से अधिक की नकदी जब्त

कोलकाता। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रशासन की जीरो टॉलरेंस नीति का असर सड़कों पर दिखने लगा है। शनिवार, 11 अप्रैल को कोलकाता के विभिन्न प्रवेश द्वारों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस और फ्लाइंग स्क्वॉड टीम ने सघन नाका चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान उचित दस्तावेज न होने के कारण तीन अलग-अलग घटनाओं में कुल 11 लाख 28 हजार रुपये की नकदी जब्त की गई।  शनिवार तड़के करीब 5 बजे, मृण्मय मृधा के नेतृत्व में एफएसटी टीम ने स्विंग ब्रिज के पास नाकेबंदी कर रखी थी। 
इस दौरान झारखंड निवासी नीरज कुमार गुप्ता की तलाशी लेने पर उनके पास से 2,18,000 रुपये नकद मिले। पूछताछ के दौरान वे इस बड़ी रकम के स्रोत और उद्देश्य से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रकम जब्त कर ली और उसे साउथ पोर्ट थाने में जमा करा दिया।  दूसरी बड़ी कार्रवाई डायमंड हार्बर रोड पर जोका ट्राम डिपो के पास हुई। स्टेटिक सर्विलांस टीम ने एक सफेद रंग की अर्टिगा कार को रोका, जिसमें 5 लोग सवार थे। कार की तलाशी लेने पर एक बैग के अंदर से 500-500 रुपये के 10 बंडल (कुल 5,00,000 रुपये) बरामद हुए। वैध कागजात के अभाव में ठाकुरपुकुर पुलिस ने न केवल नकदी और बैग, बल्कि वाहन को भी जब्त कर लिया। हालांकि, पुलिस ने उन्हें बेहाला पूर्व के रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष दस्तावेज पेश करने का निर्देश देकर छोड़ दिया है। तीसरी कार्रवाई नेचर पार्क के पास तारातला और संतोषपुर रोड क्रॉसिंग पर की गई। यहाँ एफएसटी की टीम ने एक ऊबर कार को रोककर तलाशी ली। कार में सवार यात्री सचिन साबू (झारखंड निवासी) के पास से 4,10,000 रुपये नकद मिले। साबू ने खुद को रेडीमेड गारमेंट व्यवसायी बताते हुए कहा कि वे व्यापार के सिलसिले में संतोषपुर मार्केट जा रहे थे, लेकिन मौके पर वे नकदी से जुड़ा कोई भी कानूनी प्रमाण नहीं दिखा सके। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पूरी रकम जब्त कर ली। चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए कोलकाता पुलिस ने शहर के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी है। अधिकारियों का कहना है कि बिना वैध दस्तावेजों के बड़ी मात्रा में नकदी ले जाने पर पाबंदी है ताकि चुनावों में धनबल के अवैध प्रयोग को रोका जा सके। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों ने स्पष्ट कर दिया है कि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन किसी भी तरह की ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


तीन अलग-अलग कार्रवाइयों में 11 लाख से अधिक की नकदी जब्त
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रकम जब्त कर ली और उसे साउथ पोर्ट थाने में जमा करा दिया





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News