Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

इंडी गठबंधन ने ताकत दिखाई इसीलिए महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन विधेयक रोका गया : अभिषेक बनर्जी

उन्होंने कहा कि संविधान को बदलने नहीं दिया गया और यही जनता की ताकत है

18 Apr 2026

इंडी गठबंधन ने ताकत दिखाई इसीलिए महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन विधेयक रोका गया : अभिषेक बनर्जी

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और लाेकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी ने शनिवार को दावा किया कि विपक्षी इंडी गठबंधन ने एकजुट होकर केंद्र सरकार के संवैधानिक संशोधन प्रयासों को रोक दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि महिला आरक्षण विधेयक नहीं, बल्कि परिसीमन विधेयक को रोका गया है।
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मुर्शिदाबाद में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए अभिषेक बनर्जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) चाहकर भी संविधान नहीं बदल पाएगी। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों की एकता के कारण केंद्र सरकार अपने प्रस्ताव को पारित नहीं करा सकी।
इससे पहले अभिषेक बनर्जी ने फरक्का और सामशेरगंज विधानसभा क्षेत्रों में रोड शो किया। अल-अमान शिक्षा मिशन मैदान से फरक्का के जिगरी मोड़ तक निकाले गए रोड शो में बड़ी संख्या में समर्थक उमड़े। सड़क किनारे ही नहीं, घरों की छतों और बालकनियों पर भी लोगों की भीड़ देखी गई।
रोड शो के बाद आयोजित सभा में उन्होंने कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी और आम जनता उन्नयन पार्टी के संस्थापक हुमायूं कबीर पर निशाना साधा। बाद में लालबाग सिंही उच्च विद्यालय मैदान में तृणमूल प्रत्याशी शाओनी सिंह राय के समर्थन में आयोजित सभा में उन्होंने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर हमला बोला।
अभिषेक बनर्जी ने कहा कि केंद्र सरकार देश को बांटने की राजनीति कर रही थी, लेकिन तृणमूल कांग्रेस और विपक्षी दलों ने मिलकर उसे विफल कर दिया। उन्होंने कहा कि संविधान को बदलने नहीं दिया गया और यही जनता की ताकत है।
मतदाता सूची से नाम कटने के मुद्दे पर उन्होंने प्रभावित लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि जिन लोगों के नाम हटे हैं, उन्हें जल्द पहचान पत्र उपलब्ध कराया जाएगा।
गंगा कटाव के मुद्दे पर अभिषेक बनर्जी ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कई बार केंद्र सरकार को पत्र लिखकर इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग कर चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने कांग्रेस पर भी क्षेत्र की समस्याओं को लेकर निष्क्रिय रहने का आरोप लगाया।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


इंडी गठबंधन ने ताकत दिखाई इसीलिए महिला आरक्षण नहीं : अभिषेक
उन्होंने कहा कि संविधान को बदलने नहीं दिया गया और यही जनता की ताकत है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News